लाठीचार्ज के बाद मैदान में उतरे केजरीवाल: पहले अस्पताल फिर पहुंचे पुलिस स्टेशन, बोले- 80 छात्रों को छुड़ाया
आप ने दावा किया कि सुबह से उन्होंने अलग-अलग थानों में गिरफ्तार कर रखे गए 70 से 80 लोगों छुड़वाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और पत्थर बरसाए।
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को अस्पताल में छात्रों से मिले और हिरासत में लिए गए युवाओं को थानों से छुड़ाने पहुंचे। केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने अलग-अलग थानों से गिरफ्तार किए 70 से 80 लोगों को छुड़वाया। इसके बाद उन्होंने जंतर मंतर जाकर धरने पर बैठे युवाओं से मुलाकात की।
.@ArvindKejriwal जी ने मोदी सरकार द्वारा गिरफ़्तार किए गए जिन-जिन बच्चों की सूचना मिली, उन सभी बच्चों को ढूंढ़ लिया है और थानों से निकलवाकर ला रहे हैं। अगर आपके किसी अपने का अब तक पता नहीं चला है, तो बस एक मैसेज कर दीजिए। हम उन्हें भी ढूंढ़ लाएंगे।
विज्ञापन
हारना नहीं।
डरना नहीं।
टूटना… pic.twitter.com/5YmiE9SDyo— AAP (@AamAadmiParty) July 21, 2026
आरएमएल में की घायल बच्चों से मुलाकात
अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के साथ आरएमएल अस्पताल पहुंचे। केजरीवाल ने कहा कि कई घायल बच्चों और पुलिस वालों को यहां आरएमएल अस्पताल में लाया गया था। अस्पताल की ओर से उन्हें बताया गया है कि एक बच्ची को छोड़कर बाकी सभी घायल बच्चे और पुलिस वाले डिस्चार्ज हो चुके हैं। बच्ची आईसीयू में है। उन्होंने बच्ची के परिवार से मिलकर उसके कुशलक्षेम की प्रार्थना की।
दो थाने पहुंचे केजरीवाल
इसके बाद केजरीवाल मंदिर मार्ग थाने और संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंदिर मार्ग थाने में सोमवार से लगभग 11 बच्चों को हिरासत में रखा हुआ है। उन्होंने पुलिस से युवाओं को हिरासत में रखे जाने, छोड़ने या उन पर एफआईआर करके गिरफ्तार करने की बात पूछी। पुलिस ने उनसे दो घंटे में जानकारी देने को कहा।
आप का दावाः 70-80 छात्रों को छुड़ाया
उन्होंने दावा किया कि सुबह से उन्होंने अलग-अलग थानों में गिरफ्तार कर रखे गए 70 से 80 लोगों छुड़वाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और पत्थर बरसाए। उन्होंने कहा कि अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा होना चाहिए। उन्होंने नारा दिया कि मोदी हटाओ-देश बचाओ।