फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap chief arvind kejriwal to again form government in delhi

केजरीवाल ने दी सफाई, क्यों दिया सरकार से इस्तीफा?

Sat, 14 Jun 2014 08:51 PM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
aap chief arvind kejriwal to again form government in delhi

दिल्ली में 49 दिनों तक सरकार चलाने के बाद इस्तीफा देने वाले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने लगभग चार महीने बाद अब इस मुद्दे पर सफाई दी है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनके इस्तीफे के बाद दिल्ली विधानसभा भंग हो जाएगी और लोकसभा चुनावों के साथ दिल्ली में विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि केजरीवाल का ये सपना अधूरा रह गया जिससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

केजरीवाल की सफाई

aap chief arvind kejriwal to again form government in delhi

दिल्ली के काली बाड़ी इलाके में मोहल्ला सभा के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि हमने यह सोच कर इस्तीफा ‌दिया था कि दिल्ली में जल्द विधानसभा चुनाव होंगे और हम अच्छी खासी सीटें जीत कर दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बना लेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि चार महीने बीतने के बावजूद चुनाव की आहट भी नहीं ‌है। इस मुद्दे पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमने इस्तीफा देते समय इस बात की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की थी।

बता दें कि केजरीवाल का ये बयान उस वक्त आया जब सभा में यह सवाल उठा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस्तीफा क्यों दिया?

चाहकर भी सरकार नहीं बना सकती AAP

aap chief arvind kejriwal to again form government in delhi

केजरीवाल ने कहा कि मीडिया और आम जनता बार-बार ये सवाल उठाती है कि केजरीवाल सरकार ने इस्तीफा क्यों दिया? साथ ही यह भी कहा कि दिल्ली में उनके पास सिर्फ 27 विधायक हैं, जिनके दम पर चाहकर भी सरकार नहीं बन सकती।

यही नहीं, केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उन्होंने इस बात का निश्चय किया है कि वे अब कांग्रेस के समर्थन लेकर सरकार नहीं बनांएगे।

सूत्रों के अनुसार, आप ये मान कर चल रही है कि लोकसभा चुनावों में पार्टी को जो नुकसान हुआ है वह कहीं न कहीं कांग्रेस के गठजोड़ से सरकार बनाने के कारण ही हुआ है।

विज्ञापन

दो मिनट में कैसे पलटे केजरीवाल?

aap chief arvind kejriwal to again form government in delhi

हालांकि थोड़ी ही देर में केजरीवाल ने फिर पलटी मारी और कहा कि यदि दिल्ली की जनता कहेगी तो वे सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। इस मामले में केजरीवाल ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं।

पहला तो ये कि सरकार बनाने के मुद्दे पर फैसले का जिम्मा दिल्ली की जनता पर छोड़ दिया है और दूसरा ये कि वो अभी भी कांग्रेस से समर्थन लेने के लिए तैयार हैं।

केजरीवाल ने सफाई देते हुए कहा कि पिछली बार कांग्रेस के के साथ मिलकर उन्होंने इसलिए सरकार बनाई थी क्योंकि वो उन्हें कई मुद्दों पर समर्थन दे रहे रहे थे। लेकिन लोकपाल के मुद्दे पर कांग्रेस के असहयोग की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

केजरी ने छोड़ा चुनावी तीर!

aap chief arvind kejriwal to again form government in delhi

इस्तीफे के मुद्दे पर जनता के गुस्से पर केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पता ‌है दिल्ली की जनता क्यों नाराज है उनसे। केजरी ने बताया कि उन्हें अब तक मुख्य तौर पर दो कारण पता चले हैं। पहला- आम आदमी पार्टी की सरकार के इस्तीफा देने के बाद से राजधानी में भ्रष्टाचार बढ़ गया है।

दूसरा कारण यह है कि लोगों की उम्मीदें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। केजरीवाल ने लोगों को मोहल्ला सभा और स्वराज बिल के बारे में भी जागरूक किया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में जबरदस्त हार मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से इस्तीफा देने के मुद्दे पर माफी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed