फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP canceled its two candidates ticket.

मोदी की रैली में बसें लेकर पहुंचे आप उम्मीदवार का कटा टिकट

Wed, 21 Jan 2015 11:32 AM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
AAP canceled its two candidates ticket.

आप के अंतरिम लोकपाल ने अपने दो उम्मीदवारों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उनका टिकट काट दिया। गौरतलब है कि जिन दो सीटों के उम्मीदवारों का टिकट काटा गया है, वो महरौली और मुंडका हैं।

विज्ञापन


पहले मुंडका से राजेंद्र डबास चुनाव लड़ रहे थे, पर अब उनकी जगह सुखबीर दलाल ने ली है। वहीं महरौली से खड़े गोवर्धन सिंह के खिलाफ शिकायत मिलने पर उनका भी टिकट काट दिया गया और उनकी जगह नरेश यादव को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोवर्धन ने आप पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि मनीष सिसोदिया ने उसे चुनाव के बाद चैयरमैन पद देने का वादा किया था। गोवर्धन का दावा है कि उसके पास रिकॉर्डिंग है जिसमें आप ने 2 करोड़ रुपए में टिकट बेचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की रैली में बसें लेकर गया था गोवर्धन

AAP canceled its two candidates ticket.

गोवर्धन ने ये भी कहा कि वह खाप नेता है इसलिए चुनाव में फायदा उठाने के लिए पार्टी ने उसे जबरन टिकट दिया था। उसका कहना है कि पार्टी को सफाई देनी चाहिए कि उसने मेरी टिकट क्यों काटी। उसने कहा कि उसे सोची समझी रणनीति के तहत फंसाया जा रहा है।

वहीं आप नेता आशुतोष ने गोवर्धन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने गोवर्धन के आरोपों को बकवास बताते हुए कहा कि दोनों उम्मीदवार जिनकी टिकट काटी गई है, उनके खिलाफ शिकायत मिली थी यही कारण है कि उनकी जगह दूसरे उम्मीदवार खड़े किए गए हैं।

आप संयोजक केजरीवाल ने कहा है कि गोवर्धन का परिवार मोदी की रैली में टिकट मिलने के बाद भी कई बसें लेकर गया था, जिसकी शिकायत पार्टी के लोकपाल के पास आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed