फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP came out to knock house to house FOR DELHI POWER

दिल्ली विधानसभा चुनावः फिर सत्ता हासिल करने के लिए घर-घर दस्तक देने निकली आप

Thu, 30 Jan 2020 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
AAP came out to knock house to house FOR DELHI POWER
आप का अमला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अंतिम चरण के अभियान को लांच किया है। पार्टी का कहना है कि नया अभियान ‘मेरा वोट काम को, सीधे केजरीवाल को’ शुरू किया है। चुनाव से पहले तक पूरा अभियान चार तरीके से चलाया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस बीच आप के कार्यकर्ता 50 लाख परिवारों तक दस्तक देंगे। वहीं, पार्टी करीब 8000 जनसभाएं करने के साथ करीब 300 नुक्कड़ नाटकों से मतदाताओं को लामबंद करेगी। पार्टी की कोशिश है कि दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान से हर मतदाता के दरवाजे तक पहुंचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के नाम जारी किया संदेश
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के नाम संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने महंगाई का जिक्र करते हुए दावा किया कि दिल्ली सरकार ने ऐसे काम किए हैं, जिससे लोगों को राहत मिली है।

बिजली सस्ती हो गई है। पानी फ्री है। महिलाओं को बसों में किराया नहीं देना पड़ रहा है। इलाज मुफ्त है और पढ़ाई ठीक हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि उनके नियंत्रण में जो-जो चीजें थीं, उसमें पूरी कोशिश की गई कि लोगों को घर चलाने में दिक्कत न आए।

उन्होंने कहा कि वह महिला सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं। उम्मीदन इससे मदद मिलेगी।

मुहिम के चार चरण


1. 50 लाख परिवारों तक डोर टू डोर मुहिम
. आप के कार्यकर्ता 7 दिन में दिल्ली के 50 लाख परिवारों तक करेंगे संपर्क।
. 20 हजार कार्यकर्ताओं को किया गया तैयार। 5000 पेशेवर भी लगाए गए।

2. 8000 जनसभाएं होंगी
. दिल्ली में आप के सभी उम्मीदवार, स्टार प्रचारक और नेता राज्य, जिले, विधानसभा क्षेत्रों, वार्ड और मंडल स्तर पर जनसभा करेंगे।
. दिल्ली के 272 वार्डों में हर दिन होंगी 4 जनसभाएं।

3. सार्वजनिक जगहों पर 300 नुक्कड़ नाटक व फ्लैश मॉब
. 300 कार्यकर्ता हर दिन दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों की व्यस्ततम जगहों पर करेंगे नुक्कड़ नाटक व फ्लैश मॉब।
. हर विधानसभा क्षेत्र में 10-12 स्वयंसेवकों की होंगी 4 टीमें।
. हर टीम रोज औसतन 10 प्रदर्शन करेगी।

4. चुनाव पर चर्चा
आप कार्यकर्ता सभी प्रमुख ट्रैफिक सिग्नल और मेट्रो स्टेशनों पर पार्टी की टोपियां और पंफ्लेट बांटेंगे। लोगों से चुनाव पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने चार विधानसभा क्षेत्रों मेें रोड शो किया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को चार विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो निकाला। इसकी शुरुआत सुबह करीब 10.30 बजे हरी नगर से हुई। प्रत्याशी के साथ खुली जीप में सवार केजरीवाल लोगों के बीच से गुजरते रहे। बीच-बीच में उन्होंने दिल्ली सरकार के काम पर चर्चा की। करीब एक घंटे तक हरी नगर में घूमने के बाद वह राजेंद्र नगर पहुंचे। इसके बाद लौट गए।
दोपहर बाद करीब 4.30 बजे दोबारा केजरीवाल ने शकूर बस्ती से रोड शो की शुरुआत की। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की प्रतिष्ठा इस सीट से दांव पर लगी है। करीब एक घंटे तक इलाके में घूमने के बाद केजरीवाल का काफिला मोती नगर में प्रवेश कर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed