'दिल्ली में ऑड ईवन स्कीम को फेल करने की हो रही साजिश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री की ओर से ऑड ईवन स्कीम को फेल करने के भाजपा पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद करार दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ऑड ईवन के नाम पर हो रही आर्थिक धांधलियों एवं जनता को दी जा रही असुविधा का विरोध करती है। आवश्यक हुआ तो भाजपा ऑड इवन का विरोध करने के लिए जनता से अपील भी करेगी।
उन्होंने कहा कि ऑटो ड्राइवरों की शिकायतें लगातार बनी हुई हैं और दिल्ली सरकार उन्हें गुमराह करना चाहती है ऐसे में यदि वह अपने हक की लड़ाई लड़ते हैं तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन्हें भाजपा से जोड़कर ओछी राजनीति करना चाहते हैं।
'छात्रों एवं अभिभावकों को भारी असुविधा'
उन्होंने कहा कि ऑड ईवन के चलते आज खुले स्कूलों के छात्रों एवं अभिभावकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। एक तरफ प्रदूषण पर किसी प्रकार का फर्क न पडना और दूसरी तरफ हो रही असुविधा एवं सरकारी धांधलियों की खबरों के चलते जनता में भारी रोष है।
उन्होंने कहा कि पिछली बार ऑड ईवन के दौरान भाजपा ने सिविल डिफेंस के नाम पर होने वाली धांधली का विषय उठाया था। आज निजी बस ऑपरेटरों को भारी लाभ पहुंचाने की धांधली की जांच की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछली बार ऑड ईवन के दौरान लगभग 14 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ निजी बस मालिकों को पहुंचाया गया और संभव है कि इनसे कुछ न कुछ लाभ सत्ताधारी दल को वापस मिला हो।