फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap begins voters drive with women pan india

AAP ने शुरू किया महिला सदस्यता अभियान

Fri, 07 Mar 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Mar 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
aap begins voters drive with women pan india

आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी पदाधिकारियों की मानें तो अभियान देश भर के शहरों, मोहल्लों और गांवों में एक साथ शुरू किया गया है।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को प्रत्येक जिले से लेकर वार्ड व गांवों में यात्रा निकाली जाएगी और रैलियां की जाएंगी। इसमें शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं सिर पर ‘आप’ टोपी व हाथ में झाड़ू, स्लोगन व पंफ्लेट होगा। पार्टी की कोशिश बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की है।
विज्ञापन


पार्टी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ी
भाजपा मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव के बाद एहतियातन हनुमान रोड स्थित ‘आप’ के दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को दिन भर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। हनुमान मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। लोगों को पैदल कार्यालय की तरफ भेजा गया। इसके साथ ही दफ्तर के सामने भी पुलिस मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed