फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap become second largest party to collect donations of 38 crore

38 करोड़ इकट्ठा करके 'आप' बनी दूसरी सबसे ज्यादा चंदा पाने वाली क्षेत्रीय पार्टी

Tue, 24 May 2016 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
aap become second largest party to collect donations of 38 crore

देश की क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों ने पिछले 12 सालों में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 5723 करोड़ रुपए का चंदा लिया। इनमें से 2355 करोड़ रुपए का चंदा तीन लोकसभा और 3368 करोड़ रुपए का चंदा 71 विधानसभा चुनावों में मिला।

विज्ञापन


इसमें हैरत की बात है यह है कि इन चुनावों में नकद चंदे भी जमकर लिए गए। विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा 63 फीसदी और लोकसभा चुनावों में 44 प्रतिशत चंदा नकद लिया गया।
विज्ञापन


यह ब्यौरा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने सोमवार को अयोजित एक प्रेस वार्ता में दिए। 2004 और 2015 के बीच राजनीतिक दलों ने अपना कुल धन 1535 दिन के चुनाव अवधि के दौरान एकत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनैतिक पार्टियों ने लोकसभा चुनावों में 2466 करोड़ और विधानसभा चुनावों में 2827 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। इन चुनावों में नकद और चेक से चंदे लिए भी गए और खर्च भी किए गए।

आप ने चेक से ल‌िया ज्यादातर चंदा

aap become second largest party to collect donations of 38 crore
आम आदमी पार्टी

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक सपा, आप, एआईएडीएमके, बीजेडी और शिरोमणि अकाली दल ने विधानसभा चुनावों में 291 करोड़ और लोकसभा चुनाव में 267 करोड़ रुपए का चंदा इकट्ठा किया।

गौर करने वाली बात यह है कि आम आदमी पार्टी ने करीब 52 करोड़ की कुल राशि घोषित की जो क्षेत्रीय दलों में दूसरे स्थान पर है। जबकि आप ने एक ही लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया है। मगर बता दें ‌क‌ि आप ने अपना ज्यादातर चंदा चेक से ल‌िया।

इसके अलावा पहले स्थान पर सपा को 118 करोड़ और एआईएडीएमके  को 38 करोड़ रुपए का चंदा मिला। वहीं विधानसभा चुनावों में शीर्ष पांच क्षेत्रीय दलों को करीब 292 करोड़ का चंदा मिला। विधानसभा चुनावों में सपा को करीब 187 करोड़, आप को 39 करोड़ का चंदा मिला।

चंदों का लेखा-जोखा

aap become second largest party to collect donations of 38 crore

पिछले 12 सालों में विधानसभा चुनावों में साल दर साल पार्टियों का इजाफा हुआ है। एडीआर के मुताबिक2005 के 4 विधानसभा चुनावों में 65 तो 2008 के 10 विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा 120 दलों ने हिस्सा लिया।

हालांकि 2015 तक यह संख्या घटकर 35 हो गई। इसके अलावा 2015 विधानसभा चुनावों में राजनैतिक दलों को 203 करोड़, 2014 में 603 करोड़, 2013 में 691 करोड़ और 2012 विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 695 करोड़ रुपए का चंदा मिला।  जबकि 2004 से 2011 तक विधानसभा चुनावों में पार्टियों को करीब 1175 रुपए का चंदा मिला।

लोकसभा चुनावों का लेखा-जोखा-

लोस चुनाव पार्टियां कुल एकत्र चंदा ( रुपए करोड़ में)
2004 38 253
2009 34 638
2014 45 1464
कुल योग 117 2355

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed