फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP attacks BJP over rising crime in Delhi

Delhi NCR News: दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर आप का भाजपा पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस आंकड़ों में हेराफेरी करने में लगी है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में पुलिस पहले एफआईआर दर्ज नहीं करती और दबाव पड़ने पर हल्की धाराएं लगाकर प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास करती है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को प्रताड़ित किया जाता है, जबकि रसूखदार आरोपियों को राहत देने की कोशिश होती है। उन्होंने हाल ही में एक निजी स्कूल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस ने शुरुआत में कमजोर धाराओं में केस दर्ज किया, जिससे आरोपी को जल्द जमानत मिल गई। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार को ही डराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

वहीं, कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने भी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीते दो दिनों में राजधानी में छह लोगों की हत्या की घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने गोविंदपुरी में लूटपाट के दौरान मां-बेटी की हत्या, रोहिणी में दो नाबालिगों की हत्या, वेलकम इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या और इंद्रपुरी में महिला की संदिग्ध मौत जैसे मामलों का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article