फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP attacked the threat of bombing schools

Delhi NCR News: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर आप ने हमला बोला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की लगातार मिल रहीं धमकियों और बढ़ते अपराध पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा है। आप नेता दिलीप पांडेय ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा की चार इंजन सरकार कानून-व्यवस्था सुधारने में नाकाम रही है। दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियां विपक्षी नेताओं को परेशान करने में लगी हुई हैं। पांडेय ने कहा कि जुलाई से अब तक दर्जनों स्कूलों और कॉलेजों को धमकी मिल चुकी हैं। बुधवार को ही लगभग 20 शिक्षण संस्थानों को धमकी मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दिल्ली को अपराधों का गढ़ बना दिया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपराध की दर राष्ट्रीय औसत से 8.50 प्रतिशत अधिक है। अब हालात ऐसे हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चे, उनके परिजन सभी असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा से लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed