फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP attack on PM, Modi's statement meaningless

‘आप’ का PM पर हमला, मोदी का बयान अर्थहीन

Thu, 15 Oct 2015 04:33 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
AAP attack on PM, Modi's statement meaningless

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला। पार्टी ने देश के बिगड़ते सांप्रदायिक माहौल पर प्रधानमंत्री के बयान को बेहद सामान्य व अर्थहीन कहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के बयान की निंदा करते हुए पार्टी ने चेतावनी दी है कि वह इसके खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है। आप नेता आशुतोष ने कहा कि कन्नड़ साहित्यकार एमएम कलबुर्गी की हत्या, दादरी कांड, गुलाम अली के कार्यक्रम के विरोध से लेकर सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर स्याही फेंकने तक के मामलों में बोलने की आजादी और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन हो रहा है।
विज्ञापन


जबकि प्रधानमंत्री इसमें केंद्र सरकार की भूमिका न होने की दलील दे रहे हैं। अपने नेताओं को कड़ा संदेश देने की जगह उन्होंने सारी जिम्मेदारी विपक्ष पर डालने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी के लिए उनके पास दो शब्द नहीं होते

AAP attack on PM, Modi's statement meaningless

वहीं, संजय सिंह ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में किसी युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के निधन पर प्रधानमंत्री अपनी संवेदना प्रकट कर देते हैं। लेकिन दिल्ली से 20 किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा में अपने ही देश के नागरिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है और उस घटना पर संवेदना जाहिर करने के लिए उनके पास दो शब्द नहीं होते।


दिल्ली प्र्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और मौजूदा केंद्र सरकार का चाल-चरित्र दोहरा है। यह बात देश के सामने आनी चाहिए।

पार्टी इसके लिये एक देशव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है। दिलीप पांडेय के मुताबिक, धरना-प्रदर्शन के अलावा प्रचार के सभी माध्यमों का इस्तेमाल कर आम लोगों से संवाद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed