फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP attack on BJP, minor Dalit had murderd.

आप का भाजपा पर हमला, चंद रुपयों के लिए हुई दलित की हत्या

Sun, 25 Oct 2015 08:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Oct 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
AAP attack on BJP, minor Dalit  had murderd.

हरियाणा के गोहाना में नाबालिग दलित की मौत को सुइसाइड बताने पर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सवाल उठाया है।  पीड़ित परिवार से मिलकर लौटे आप के छह विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पीड़ित परिवार के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर दिल्ली में यह सवाल उठाया।

विज्ञापन


बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उस बच्चे की सिर्फ पांच हजार रुपये के लिए हत्या की गई थी। बीते दिनों गोहाना में चौदह साल के एक दलित किशोर गोविंद का संदिग्ध हालात में शव मिला था।
विज्ञापन


शव मिलने के एक दिन पहले ही पुलिस उसे कबूतर चोरी के आरोप में पकड़कर ले गई थी। उसकी मौत पर हंगामा होने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उसे सुइसाइड बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियों जारी कर पुलिस पर भी उठाए सवाल

AAP attack on BJP, minor Dalit  had murderd.

तब दिल्ली से आप विधायकों की टीम राखी बिड़लान, विशेष रवि, राजू धींगान, राजेंद्र गौतम, प्रकाश जारवाल समेत छह लोग गोहाना गए थे।

वहां से लौटने के बाद सोमवार को विधायकों ने मौत पर कई सवाल उठाए है। राखी बिड़लान ने एक वीडियो पेश करते हुए बताया कि बच्चे के गले पर, पेट और पैर में चोट के निशान थे। पैर के नाखून उखाड़े गए थे जिससे खून निकल रहा था।

उन्होंने बताया कि उसे कबूतर चोरी के आरोप में पुलिस ले गई थी। उसे छोड़ने के लिए परिवार से पांच हजार रुपये मांगा गया था। गरीब परिवार पैसे देने में नाकाम रहा तो उसकी हत्या कर दी गई है।

उसका शव अगले दिन परिवार को घर के नजदीक मिला। अब पुलिस उसे सुइसाइड बता रही है। आप विधायकों ने कहा कि बीजेपी दलित विरोधी पार्टी है। यही वजह है आए दिन हरियाणा में दलितों पर हमले हो रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed