‘आप’ ने फिर मांगा कांग्रेस से समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी फिर से दिल्ली में सरकार बनाने की इच्छुक है। पार्टी ने इस बार खुद ही पहल करते हुए कांग्रेस से समर्थन मांगा है।
आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गर्ग ने कांग्रेस से आग्रह किया है कि वह फिर से दिल्ली में सरकार बनवाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि वह फिर से ‘आप’ को समर्थन दें क्योंकि ‘आप’ ही सरकार बनाने की स्थिति में है।
हालांकि आप ने इसे राजेश गर्ग की निजी राय बताई। लेकिन राजनीतिक गलियारों में गर्ग के बयान को ‘आप’ की सोची समझी रणनीति करार दी जा रही है।
केजरीवाल के भी समर्थन मांगने की खबर
इसी बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के भी कांग्रेस से समर्थन मांगने की खबरें आई हैं। एक हिन्दी न्यूज चैनल के मुताबिक सोमवार को केजरीवाल ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी।
हालांकि आप ने इस खबर का खंडन कर दिया है। यहां तक कि पार्टी ने टीवी चैनल का नाम उल्लेख करते हुए ट्वीट किया कि यह खबर शरारतपूर्ण और भ्रामक है।
हालांकि खुद अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने की इच्छा जता चुके हैं। अब राजेश गर्ग की ओर से की गई पहल को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।