फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP asks cong support for forming gov in Delhi

‘आप’ ने फिर मांगा कांग्रेस से समर्थन

Wed, 11 Jun 2014 03:57 PM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
AAP asks cong support for forming gov in Delhi

आम आदमी पार्टी फिर से दिल्ली में सरकार बनाने की इच्छुक है। पार्टी ने इस बार खुद ही पहल करते हुए कांग्रेस से समर्थन मांगा है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गर्ग ने कांग्रेस से आग्रह किया है कि वह फिर से दिल्ली में सरकार बनवाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि वह फिर से ‘आप’ को समर्थन दें क्योंकि ‘आप’ ही सरकार बनाने की स्थिति में है।

हालांकि आप ने इसे राजेश गर्ग की निजी राय बताई। लेकिन राजनीतिक गलियारों में गर्ग के बयान को ‘आप’ की सोची समझी रणनीति करार दी जा रही है।

केजरीवाल के भी समर्थन मांगने की खबर

AAP asks cong support for forming gov in Delhi

इसी बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के भी कांग्रेस से समर्थन मांगने की खबरें आई हैं। ए‌क हिन्दी न्यूज  चैनल के मुताबिक सोमवार को केजरीवाल ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी।

हालांकि आप ने इस खबर का खंडन कर दिया है। यहां तक कि पार्टी ने टीवी चैनल का नाम उल्लेख करते हुए ट्वीट किया कि यह खबर शरारतपूर्ण और भ्रामक है।

हालांकि खुद अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने की इच्छा जता चुके हैं। अब राजेश गर्ग की ओर से की गई पहल को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed