फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Angry at the death of Akshay, attack on the government of Shivraj

अक्षय की मौत पर गुस्साई AAP, शिवराज सरकार पर तीखा हमला

Sun, 05 Jul 2015 09:02 PM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
AAP Angry at the death of Akshay, attack on the government of Shivraj

आम आदमी पार्टी (आप) ने व्यापम घोटाले की जांच से जुड़े एक टीवी पत्रकार की संदिग्ध हालात में मौत पर मध्य प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। प्रदेश सरकार से इस्तीफा मांगते हुए पार्टी ने मामले की जांच हाईकोर्ट की देखरेख में एसआईटी से कराने की बात कही है।

विज्ञापन


वहीं, पार्र्टी ने पूरे व्यापम घोटाले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है। पार्टी का दावा है कि आप प्रदेश में इंसाफ की मांग करते हुए सड़क पर उतरेगी। साथ ही विधानसभा का भी घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने पटेल नगर स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया को बताया कि टीवी पत्रकार की मौत को मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हार्ट अटैक करार दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापम घोटाला नरसंहार बन चुका है

AAP Angry at the death of Akshay, attack on the government of Shivraj

उन्होंने सवाल किया कि क्या मंत्री के इस बयान से पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर असर पड़ेगा। पांडेय ने कहा कि व्यापम घोटाला नरसंहार का रूप ले चुका है। इससे प्रदेश सरकार की एसआईटी से पूरा सच बाहर नहीं आ सकेगा। यहां तक कि मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की सफाई भी संतोषजनक नहीं है।


दिलीप पांडेय ने कहा कि पार्टी इस मामले में चुप नहीं बैठेगी। मध्य प्रदेश की सभी बड़े शहरों पर आप के कार्यकर्ता इंसाफ की मांग करते हुए सड़क पर उतरेंगे। संसद के मानसून सत्र में आप सांसद इसे जोर-शोर से उठाएंगे।

वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा का भी घेराव किया जाएगा। दूसरी तरफ पार्टी के मध्य प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि मामले में मध्य प्रदेश सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। वहीं, पूरे घोटाले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए।

पार्टी ने उठाए ये तीखे सवाल

AAP Angry at the death of Akshay, attack on the government of Shivraj

केंद्र सरकार क्या मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव का इस्तीफा लेगी, क्योंकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है।
व्यापम घोटाले में अब तक हुई मौतों की जांच के लिए क्या स्वतंत्र जांच आयोग बनेगा।
क्या पूरे घोटाले की समयबद्ध जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी का गठन होगा।
आप के वरिष्ट नेता संजय सिंह ने कहा कि शिवराज या यमराज: व्यापम घोटाले में मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल तक संदेह के घेरे में, 43 लोग अपनी जान गंवा चुके।
ये क्या हो रहा। व्यापम घोटाले से जुड़े अब तक 25 लोगों की संदेहास्पद मौत हो चुकी है। इस बड़े एडमिशन और भर्ती घोटाले में कई अधिकारियों और राजनेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed