फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP and BJP preapration for Delhi election, congress entrap groupism

गुटबाजी से बिखरी कांग्रेस, आप और भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी

Sun, 04 Aug 2019 07:02 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 04 Aug 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
AAP and BJP preapration for Delhi election, congress entrap groupism
कांग्रेस चिन्ह - फोटो : Social Media (File Photo)

विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। राजनीतिक पार्टियों ने जोर-आजमाइश भी शुरू कर दी है। इस सियासी दौड़ में कांग्रेस कहीं नहीं दिख रही है। अध्यक्ष पद रिक्त होने और गुटबाजी के कारण पार्टी बिखरी हुई है। चुनाव को लेकर आप और भाजपा पूरी तरह तैयारी में जुट गई हैं। उधर, कांग्रेस की हालत यह है कि उसके दिग्गज नेता जनता तो दूर, अपने कार्यकर्ताओं से भी मिलने में परहेज कर रहे है।

विज्ञापन


आप लोकलुभावन घोषणाएं कर अपने सियासी किले को दुरुस्त करने में जुटी है। वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टी लगातार वादे कर रही है। भाजपा भी पीछे नहीं है। पार्टी आप को कटघरे में खड़ा करने की रणनीति के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को आगे रखकर आम जनता तक पहुंच बढ़ा रही है।
विज्ञापन


उधर, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद पार्टी एक बार फिर शून्य पर चली गई है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पुराने वोट बैंक के लौटने के कारण वह आप की चिंता का कारण बन गई थी। इससे विधानसभा चुनाव त्रिकोणीय होने के आसार थे। सात में पांच लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रदर्शन आप से बेहतर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीला दीक्षित के निधन के बाद कांग्रेस एक बार फिर हाशिए पर चली गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इसकी सबसे बड़ी वजह आपसी गुटबाजी है। इस वजह से कार्यकर्ता भी सक्रियता नहीं दिखा पा रहे हैं। पार्टी को ऐसे करिश्माई नेतृत्व का इंतजार है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में वैतरणी पार लगा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed