फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP and BJP are equal partners in corruption: Devendra Yadav

आप और भाजपा भ्रष्टाचार में बराबर की साझेदार : देवेंद्र यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद जोगिंदर सिंह के जुआ खेलते पकड़े जाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आप और भाजपा दोनों ही अपने अपराधी नेताओं को संरक्षण देती है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि भाजपा नेता इस घटना पर केवल दिखावटी नाराजगी जता रहे हैं जबकि खुद उनकी पार्टी के पार्षद महिपालपुर वार्ड में अवैध वसूली में लिप्त पाए गए। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को पहले अपनी पार्टी के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करनी चाहिए। इसके अलावा यादव ने कहा कि अगर आप में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो जोगिंदर सिंह को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आप का नेतृत्व शुरू से ही आपराधिक और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को बढ़ावा देता रहा है। अरविंद केजरीवाल ने जिस आंदोलन से शुरुआत की उसी के नाम पर उन्होंने भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने कहा कि सत्ता छिनने के बाद आप के नेता बेलगाम हो गए हैं और जनता के भरोसे के साथ धोखा कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed