फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap admi party could send outsiders to rajya sabha, no party member will get chance

राज्यसभा की गुत्थी सुलझाने को केजरीवाल चलेंगे ये मास्टरस्ट्रोक, रघुराम राजन पर खेलेंगे दाव

Thu, 09 Nov 2017 05:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Nov 2017 05:24 AM IST
विज्ञापन
aap admi party could send outsiders to rajya sabha, no party member will get chance
arvind kejriwal

इन दिनों दिल्ली की ओर से राज्यसभा में तीन उम्मीदवार भेजे जाने को लेकर चर्चा गरम है। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर आम आदमी पार्टी किन लोगों को राज्यसभा में भेजेगी।

विज्ञापन


इसी बीच सूत्रों से ऐसी जानकारी आ रही है जिससे केजरीवाल मास्टरस्ट्रोक चलकर अपनी पार्टी के नेताओं समेत सबको चौंका सकते हैं। दरअसल खबर है कि केजरीवाल राज्यसभा में पार्टी के किसी नेता के बजाय बाहरी को राज्यसभा भेज सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौड़ में जिसका नाम सबसे आगे माना जा रहा है वो हैं आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि यह लगभग तय है कि पार्टी के किसी नेता को राज्यसभा नहीं भेजा जाएगा। इसी वजह से पार्टी विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले लोगों से राज्यसभा की उम्मीदवारी के लिए बातचीत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं न‌िशाने पर तो नहीं कुमार व‌िश्वास

aap admi party could send outsiders to rajya sabha, no party member will get chance

बता दें ‌कि आम आदमी पार्टी के इस फैसले से पार्टी के कुछ नेताओं को तकलीफ जरूर होगी लेकिन पार्टी के किसी भी नेता को उच्च सदन ना भेजकर विरोध जरूर कम हो जाएगा। पार्टी का ये कदम वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि वह राज्यसभा के सबसे मजबूत दावेदारों में से हैं।

यहीं नहीं पार्टी से निलंबित किए जा चुके पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने तो पहले ही कहा था कि कुमार विश्वास को राज्यसभा जाने से रोकने के लिए पार्टी के लोग कुछ षड्यंत्र रच रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी में रहते हुए पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले कुमार विश्वास से पार्टी कुछ खुश नहीं है। इस वक्त 70 विधानसभा वाली दिल्ली में 66 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। दिल्ली से राज्य सभा की 3 सीटें आप के खाते में हैं जिन पर जनवरी 2018 में चुनाव होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed