राज्यसभा की गुत्थी सुलझाने को केजरीवाल चलेंगे ये मास्टरस्ट्रोक, रघुराम राजन पर खेलेंगे दाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों दिल्ली की ओर से राज्यसभा में तीन उम्मीदवार भेजे जाने को लेकर चर्चा गरम है। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर आम आदमी पार्टी किन लोगों को राज्यसभा में भेजेगी।
इसी बीच सूत्रों से ऐसी जानकारी आ रही है जिससे केजरीवाल मास्टरस्ट्रोक चलकर अपनी पार्टी के नेताओं समेत सबको चौंका सकते हैं। दरअसल खबर है कि केजरीवाल राज्यसभा में पार्टी के किसी नेता के बजाय बाहरी को राज्यसभा भेज सकते हैं।
इस दौड़ में जिसका नाम सबसे आगे माना जा रहा है वो हैं आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि यह लगभग तय है कि पार्टी के किसी नेता को राज्यसभा नहीं भेजा जाएगा। इसी वजह से पार्टी विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले लोगों से राज्यसभा की उम्मीदवारी के लिए बातचीत कर रही है।
कहीं निशाने पर तो नहीं कुमार विश्वास
बता दें कि आम आदमी पार्टी के इस फैसले से पार्टी के कुछ नेताओं को तकलीफ जरूर होगी लेकिन पार्टी के किसी भी नेता को उच्च सदन ना भेजकर विरोध जरूर कम हो जाएगा। पार्टी का ये कदम वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि वह राज्यसभा के सबसे मजबूत दावेदारों में से हैं।
यहीं नहीं पार्टी से निलंबित किए जा चुके पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने तो पहले ही कहा था कि कुमार विश्वास को राज्यसभा जाने से रोकने के लिए पार्टी के लोग कुछ षड्यंत्र रच रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि पार्टी में रहते हुए पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले कुमार विश्वास से पार्टी कुछ खुश नहीं है। इस वक्त 70 विधानसभा वाली दिल्ली में 66 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। दिल्ली से राज्य सभा की 3 सीटें आप के खाते में हैं जिन पर जनवरी 2018 में चुनाव होना है।