{"_id":"63a42edac1ab4b638330525410a8d8c0","slug":"aandolan-for-barrier-free-yamuna-flow-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में अच्छे जल प्रवाह के लिए होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में अच्छे जल प्रवाह के लिए होगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के हथिनीकुंड में बंधक बनी यमुना नदी की मुक्ति और इलाहाबाद तक स्वच्छ जल का प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए यमुना रक्षक दल 30 अक्तूबर से पदयात्रा शुरू करेगा। यह ऐलान यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने फरीदाबाद में किया।
विज्ञापन
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंदर सिंह चौहान के सेक्टर-9 स्थित आवास में पत्रकारवार्ता में संत जयकृष्ण दास ने बताया कि यमुना की मूल समस्या हथिनीकुंड है। यहां 18 गेट लगाकर इस नदी को बंधक बनाया गया है। यही वजह है कि यहां से इलाहाबाद तक नदी में बहुत कम प्रवाह है।
विज्ञापन
कम प्रवाह उस पर फैक्ट्रियों की गंदगी और घरों का अपशिष्ट बहने से यह नदी बुरी तरह प्रदूषित हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यमुना नगर और हथिनी कुंड तक इस नदी में छोटे-बड़े 22 नाले गिरते हैं। इनमें यमुना नगर के प्लाईवुड कारखानों और पानीपत के रंगाई कारखानों से निकलने वाले प्रदूषित नाले शामिल हैं।
विज्ञापन
संत जयकृष्ण दास ने कहा कि नदी की स्वच्छता का जिम्मा सिर्फ सरकारों का नहीं आम आदमी का भी है। पदयात्रा का उद्देश्य भी लोगों को जागरूक करना और सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। पदयात्रा के बाद मुथरा से हथिनीकुंड तक गांव-गांव में कमेटियां बनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्योंकि यमुना नदी वोट नहीं पैदा करती इसलिए सरकार ध्यान नहीं देतीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मनोहर लाल खट्टर को यमुना नदी की स्वच्छता के संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा। पदयात्रा 30 अक्तूबर से शुरू होकर 1 नवंबर को हथिनीकुंड पहुंचेगी।
दो नवंबर को एक दिवसीय सत्याग्रह धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में उनके साथ भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संगठनमंत्री जयपाल शास्त्री और कामधेनु गो सेवा न्यास बल्लभगढ़ के गौरव शर्मा मौजूद रहे।