फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aamir film PK ' returned in new controversy.

फिर नए विवादों में लौटी आमिर की फिल्म 'पीके'

Thu, 22 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Aamir film PK ' returned in new controversy.

हाईकोर्ट ने आमिर खान अभिनीत फिल्म पीके के निर्माताओं और निर्देशकों को एक उपन्यासकार की हिंदी में छपी किताब फरिश्ता के कई हिस्सों की कथित साहित्यिक चोरी के मामले में नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उपन्यासकार ने आरोप लगाया कि फिल्म पीके की कहानी वर्ष 2013 में छपे उनके उपन्यास पर आधारित है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने फिल्म के निर्देशकों विधु विनोद चोपड़ा और राज कुमार हिरानी व उनकी निर्माण कंपनियों और पटकथा लेखक अभिजीत जोशी को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने उन्हें 16 अप्रैल से पहले हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष साक्ष्य पेश करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


अदालत ने यह नोटिस कपिल ईसापुरी की उस याचिका के आधार पर जारी किया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म के निर्देशकों, निर्माण कंपनियों और पटकथा लेखक ने उपन्यास से किरदार, विचारों की अभिव्यक्ति और दृश्य चुराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल ने निर्माताओं से एक करोड़ रुपये के दंडात्मक मुआवजे के साथ-साथ अपने काम के लिए श्रेय की भी मांग की है। याची की अधिवक्ता ज्योतिका कालरा ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल ने अपने उपन्यास में तथाकथित धर्मगुरुओं की अंधभक्ति की आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने उपन्यास में कहा है कि धर्म का पेशा प्राकृतिक नहीं बल्कि मानव निर्मित और कृत्रिम है।


उन्होंने यह भी दावा किया कि फिल्म के जरिये उठाए गए विभिन्न मुद्दे उनकी किताब में से नकल किए गए हैं। याचिका में दावा किया गया कि इस उपन्यास में कई और भी ऐसी स्थितियां हैं जिनमें छिटपुट बदलाव और गैरजरूरी रूपांतरण करके प्रतिवादियों ने बड़ी सफाई से नकल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed