बिजनेस क्लास के सफर पर केजरीवाल ने दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल विदेश दौरे पर बिजनेस क्लास में सफर करने के लेकर मचे हंगामे पर अपनी सफाई दी है। इस दौरान उन्होंने 'आम आदमी' की परिभाषा भी दी है।
उन्होंने कहा, 'आम आदमी गरीब आदमी नहीं है, वह है जो इस देश में एक ईमानदार व्यवस्था स्थापति करना चाहता है। इसके इतर खास आदमी, बेईमान सिस्टम को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है और चाहता है कि इस पर कभी सुधार न हो।
बता दें कि आप संयोजक दुबई में आयोजित वर्ल्ड ब्रांड समिट में 'सबसे प्रभावशाली शख्स' का सम्मान ले रहे थे।
उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्लेन से उतरते ही उन्हें पता चला कि इंडिया में उनके बिजनेस क्लास में सफर करने को लेकर बहस चल रही है। हम चाहते हैं कि देश का हर आम आदमी बिजनेस क्लास में सफर करे।
चंदा जुटाने निकले हैं केजरीवाल!
बता दें कि दिल्ली में चुनावी सरगर्मी के बीच आप संयोजक अरविंद केजरीवाल विदेश में पार्टी के लिए चंदा जुटाने निकले हैं। वह बिजनेस क्लास में सफर करके दुबई पहुंचे तो उनके विरोधियों को एक बार फिर हमला बोलने का मौका मिल गया।
हालांकि बाद में केजरीवाल ने साफ किया कि उन्हें बिजनेस क्लास का टिकट उस संस्था की ओर से मिला था जिसके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह गए हुए थे।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के किसी इलाके में रहने वाला अमीर आदमी भी आम आदमी हो सकता है और किसी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला व्यक्ति खास आदमी बन सकता है।