{"_id":"3c53272559d18ba5680c10c8159853f0","slug":"aam-aadmi-sena-against-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी के खिलाफ 'आम आदमी सेना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी के खिलाफ 'आम आदमी सेना'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Mar 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विरोध में आम आदमी सेना उतर गई है। रविवार को आम आदमी सेना के सदस्यों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर ‘आप’ के उम्मीदवारों के बहिष्कार करने की बात कही।
विज्ञापन
सेना में शामिल लोगों ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। आम आदमी सेना की टोपी लगाकर आए लोगों ने कहा कि वह बैठकों और विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से लोगों से सही व्यक्ति को चुनने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
अंबानी के एजेंट हैं कांग्रेस और मोदी: केजरीवाल
विज्ञापन
सेना के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि केजरीवाल, चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने के बजाय दिल्ली की जनता को बीच में छोड़कर भाग गए। वहीं राज अरोड़ा ने कहा कि दिल्लीवासी इस बार या तो योग्य उम्मीदवार चुनें या नोटा दबाकर चले आएं।