फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party will launch a Metro campaign at Rajiv Chowk Metro Station

आज से शुरू होगा 'आप' का मेट्रो कैंपेन, बांटा जाएगा केजरीवाल का खत

Sun, 31 Mar 2019 04:55 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Mar 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party will launch a Metro campaign at Rajiv Chowk Metro Station
फाइल फोटो
दिल्ली के पूर्ण राज्य के अपने आंदोलन को मेट्रो के दरवाजे तक ले जाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) तैयार है। पार्टी की महिला विंग रविवार दोपहर बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो कैंपेन लांच करेगी। आगे इसका विस्तार दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों तक किया जाएगा। 
विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक, पूरे अभियान में पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्लीवालों के नाम लिखे पत्र को यात्रियों को बांटेंगे। साथ ही वह पूर्ण राज्य की जरूरत पर चर्चा भी करेंगे। 
विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि रविवार दोपहर 2:00 बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से शुरू होने वाले अभियान के लिए महिला विंग के 4-4 सदस्यों की आठ टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें मेट्रो स्टेशन के सभी आठ गेट पर तैनात होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके हाथ में केजरीवाल का वह पत्र होगा, जिसमें उन्होंने पूर्ण राज्य की जरूरत के बारे में विस्तार से लिखा है। इसके साथ ही अभियान से दिलचस्पी दिखाने वाले यात्रियों से टीम इस मसले पर चर्चा भी करेगी।
 

पार्टी पदाधिकारी बताते हैं कि आप की महिला विंग इस अभियान की रीढ़ होगी। आगे जैसे-जैसे इसका विस्तार दूसरे मेट्रो स्टेशन पर होगा, संबंधित इलाके की महिला विंग की टीम अपना जिम्मा संभाल लेंगी। 

खास बात यह कि दिन भर मेट्रो स्टेशन पर खड़ी रहने वाली टीम के सदस्य नियमित अंतराल पर बदलते रहेंगे। जिस समय पर जो सदस्य उपलब्ध रहेगा, उसकी मेट्रो स्टेशनों पर तैनाती होती रहेगी।

दिल्लीवालों से झूठ बोल रहे हैं तिवारी : राय 
गोपाल राय ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष दिल्लीवालों से झूठ बोल रहे हैं। इस मामले में वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भ्रम फैला रहे हैं। 

गोपाल राय ने भाजपा को चुनौती दी कि वह साबित करें कि कब और कहां सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं देना चाहिए। गोपाल राय ने बताया कि मनोज तिवारी जी ने अपने ट्विटर चौपाल में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने से मना किया है, जो कि बिल्कुल ही झूठ और बेबुनियाद है। उन्होंने इसे झूठा बयान करार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed