फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party started poster war against bjp

पोस्टर वार के साथ फिर शुरू हुआ AAP का आंदोलन

Fri, 18 Jul 2014 08:39 AM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party started poster war against bjp

आम आदमी पार्टी ने बिजली को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को इसकी शुरुआत अरविंद केजरीवाल के ऑडियो संदेश से हुई है।

विज्ञापन


इसमें केजरीवाल, बिजली बढ़ोतरी की जिम्मेदारी भाजपा पर डाल रहे हैं। साथ ही बिजली की दरों को पचास फीसदी कम करने की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा पार्टी ने बैनर कैंपेन को भी लांच कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीक आवर्स में वजीराबाद रोड के फ्लाईओवर पर बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ बैनर लगाए।

विज्ञापन

ये है आप के पूरा प्लान

aam aadmi party started poster war against bjp

केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा है कि आम आदमी पार्टी की 49 दिनों की सरकार ने दिल्ली में बिजली के दाम आधे कर दिए थे। जिससे लोगों को राहत मिली थी। लेकिन सरकार गिरते ही बिजली के दाम बढ़ गए। शुक्रवार को दिल्ली का बजट आ रहा है। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार बिजली के दाम आधे करे।

इसके साथ ही पार्टी ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। विधान सभा चुनाव की तर्ज पर पार्टी दिल्ली के सभी फ्लाईओवर व फुटओवर ब्रिज पर पीक आवर्स में बड़े-बड़े बैनर लगाए जाएंगे।

बिजली दरों में कमी होने तक अभियान जारी रहेगा। पार्टी का कहना है कि अगर लोगों को राहत नहीं मिलती तो विधान सभा स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू होगा। पंफलेट, पोस्टर बांटने के साथ लोगों को आप सरकार के समय की बिजली दरों की तुलना मौजूदा बिल से की जाएगी।

मेट्रो यात्रियों को पार्टी से जोड़ने का अभियान

aam aadmi party started poster war against bjp

पार्टी मेट्रो से रोजाना सफर करने वाले ऐसे मुसाफिरों को जोड़ रही है जो अपना एक घंटा पार्टी को देना चाहते हैं। पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म भरकर कोई भी इस मुहिम का हिस्सा हो सकता है।

पार्टी का मानना है कि दैनिक यात्री अपने साथ सफर करने वाले लोगों से दिल्ली की मौजूदा सियासत पर बात करेंगे। इस दौरान बिजली-पानी की दरों में बढ़ोत्तरी व भाजपा की सरकार बनाने की कोशिशों पर खास तौर पर बात की जाएगी।

सरकार बनाने में जुटी भाजपा के खिलाफ केजरीवाल के ऑडियो संदेश का प्रचार शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को राजधानी के कई इलाकों में ऑटो से ऑडियो संदेश प्रसारित किए गए। दूसरी तरफ पार्टी ने मिस्ड काल अभियान भी शुरू कर दिया है। पार्टी का कहना है कि अभियान शुरू करने के पहले 18 घंटों में भाजपा के सरकार बनाने के तरीके से आठ हजार से ज्यादा लोगों ने असहमति जताई है।

विज्ञापन

'धोखा है फ्यूल सरचार्ज हटाने का फैसला'

aam aadmi party started poster war against bjp

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के दबाव में डीईआरसी ने जिस तरीके से तीन महीने के लिए फ्यूल चार्ज को वापस लेने की बात कही है, यह निर्णय पूरी तरह से दिल्लीवासियों के साथ धोखा है।

इसी तरह का धोखा अरविंद केजरीवाल ने तीन महीने की सब्सिडी देकर किया था। बिजली दरें आठ फीसदी बढ़ाई गई हैं जबकि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 30 फीसदी कम करने का वादा किया था। बढ़ी दरें वापस ली जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed