फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party started campaign against narendra modi government

भाजपा के खिलाफ AAP ने चली चाल!

Tue, 15 Jul 2014 08:35 PM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party started campaign against narendra modi government

आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र की मोदी सरकार के बहाने दिल्ली भाजपा को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने आप बनाम भाजपा की 49 दिन की सरकार का अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन


इसमें आम दिल्लीवासियों से राय मांगी जा रही है कि दोनों सरकारों में से किसने नियत समय में बेहतर काम किया है। पार्टी ने इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन


इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने विधानसभाओं में पोस्टर लगाए हैं। साथ ही ऑटो व ई-रिक्शा के पीछे भी इसे लगाया गया है।

मोदी सरकार को कटघरे में लाने की कोशिश

aam aadmi party started campaign against narendra modi government

आम आदमी पार्टी ने इस अभियान के जरिये दिल्ली के लोगों से सवाल किया है कि किसकी सरकार बेहतर थी। पार्टी ने अपनी सरकार के 49 दिन और एनडीए सरकार के 49 दिन की सरकार के बारे में राय मांगी है।

पार्टी ने इसके लिए लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है। इस पर लोगों ने अपनी एसएमएस करने की अपील की है।

पार्टी का मानना है कि फिलहाल दिल्ली में किसी की सरकार नहीं है। ऐसे में अगर चुनाव होते हैं तो सीधे तौर पर केंद्र सरकार को कटघरे में किया जाएगा।

तो ये है AAP की खास रणनीति?

aam aadmi party started campaign against narendra modi government

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने पर आप का सीधा मुकाबला भाजपा से होगा।

ऐसे में आम लोगों के बीच यह संदेश जाना जरूरी है कि पिछले दरवाजे से भाजपा दिल्ली पर शासन कर रही है। लिहाजा आम लोगों की समस्याओं की जिम्मेदारी भी उसी की बनती है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed