फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party MP Sanjay Singh said before arrest fear is not acceptable

संजय सिंह गिरफ्तारी से पहले बोले: 'मरना मंजूर है, डरना नहीं', पत्नी ने कहा- कार्रवाई निराधार, ऊपर से था दबाव

Wed, 04 Oct 2023 07:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Oct 2023 07:54 PM IST
सार

गिरफ्तारी से ऐन पहले संजय सिंह का वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि 'मरना मंजूर है, डरना नहीं। वहीं उनकी पत्नी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party MP Sanjay Singh said before arrest fear is not acceptable
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है। ईडी ने करीब दस घंटे की पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की है। ईडी बुधवार सुबह से ही राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली आवास पर छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तारी से ऐन पहले संजय सिंह का वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि 'मरना मंजूर है, डरना नहीं। वहीं उनकी पत्नी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

संजय सिंह की पत्नी ने कहा कि जांच एजेंसी ने कार्रवाई का कोई आधार नहीं बताया। उन्हें संजय को गिरफ्तार करना था, ऊपर से दबाव था...वो कर लिया। पूरा घर छाना, कंप्यूटर छाना, डॉक्यूमेंट छानी, पर कुछ नहीं मिला। मैं उनके साथ हूं, पूरा परिवार उनके साथ है, वो संघर्ष करें।

गिरफ्तारी से पहले मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे संजय सिंह
गिरफ्तारी से पहले आप सांसद संजय सिंह ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया। आप ने एक्स हैंडल पर इसका वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि जिसके सिर पर मां का आशीर्वाद हो, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हर क्रांतिकारी को जेल देखनी होती है, आज संजय सिंह को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। न डरे थे, न डरेंगे, अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

विज्ञापन

संजय सिंह पर हुई कार्रवाई का दिन भर हुआ विरोध
संजय सिंह के आवास समेत अन्य जगहों पर जांच एजेंसी की छापेमारी के बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर आप नेता से लेकर कार्यकर्ता विरोध करते रहे। इसका असर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी देखने को मिला। आप कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन किया है। आप कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प भी हुई।

संजय सिंह के पिता बोले- हम हर कदम पर करेंगे सहयोग
आप सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा, 'हमने कहा कि हम हर कदम पर सहयोग करेंगे। संजय जाने लगे तब हमने कहा जाओ घबराना नहीं। उन्हें कोई आधार नहीं मिला था। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था इसलिए गिरफ्तारी हुई है। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे, सत्ता परिवर्तन होगा। उन्होंने उसे पकड़ा जिसे बिना किसी जुर्म के निलंबित किया गया। जिसे निलंबित करना चाहिए था, उसे राजस्थान का इंचार्ज बना दिया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed