फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party meeting regarding Lok Sabha election strategies

Election 2024: 14 अप्रैल को पूरे देश में 'संविधान बचाओ और तानाशाही हटाओ' दिवस, AAP ने बनाई चुनाव की रणनीति

Wed, 10 Apr 2024 03:06 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 10 Apr 2024 03:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री आवास पर लोकसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक के बाद आप नेता गोपाल राय ने कहा कि बाबा साहेब के जन्मदिन के मौके पर 14 अप्रैल को पूरे देश में सविधान बचाओ और तानाशाही हटाओ दिवस को मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party meeting regarding Lok Sabha election strategies
सुनीता केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता केजरीवाल के जरिये जेल से संदेश भेजकर कहा है कि लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। इसलिए डॉ. आंबेडकर की जयंती को पूरे देश में ‘संविधान बचाओ-तानाशाही हटाओ’ दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, नेता, पार्षद और कार्यकर्ता 14 अप्रैल को देशभर में बाबा साहब की तस्वीर के सामने इकट्ठे होकर संविधान को बचाने का संकल्प लेंगे। वहीं, दूसरे संदेश में सीएम ने दिल्ली के सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं को हर कीमत पर दिल्लीवालों की सेवा जारी रखने को कहा है, ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल की ओर से जेल से भेजे गए संदेश को लेकर बुधवार को उनके आवास पर बैठक हुई। बैठक में सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक, सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, मंत्री सौरभ भारद्वाज और जस्मीन शाह समेत अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में अरविंद केजरीवाल से मिले संदेशों पर अमल करने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि मंगलवार को सुनीता केजरीवाल जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलने गईं थीं। सीएम केजरीवाल ने जेल से पार्टी के लिए दो संदेश भिजवाए हैं। अपने पहले संदेश में कहा है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किसी भी कीमत पर दिल्ली के लोगों की सेवा जारी रखनी है। दिल्ली की जनता को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। वहीं दूसरे संदेश में कहा है कि वह जेल में इस तानाशाही सरकार की हर बाधाओं और हर अत्याचार को बर्दाश्त करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस समय सबसे जरूरी देश के संविधान को बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोरशोर से कर चल रहा आप का चुनाव प्रचार : राय 
गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिन राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ रही है, वहां पार्टी का चुनाव प्रचार जोर शोर से जारी है। पंजाब में पहले ही सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान कैंपेन लांच कर चुके हैं। दिल्ली में भी जेल का जवाब वोट से कैंपेन शुरू हो चुका है। असम, कुरुक्षेत्र और गुजरात में भी कैंपेन चल रहा है। अगले सप्ताह पार्टी बैठक कर चुनावी अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा करेगी।


केजरीवाल की इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
उधर, दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed