फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party letter war on bjp delhi

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर फिर किया 'लेटर वार'

Tue, 25 Feb 2014 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Feb 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party letter war on bjp delhi

आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर भाजपा पर सवालों की बौछार की है। आप ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता लोकसभा चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं, इसके बाद खरीद-फरोख्त कर दिल्ली में सरकार बनाने की कोशिश होगी।

विज्ञापन


आप ने सवाल किया है कि विधानसभा निलंबन के केंद्र सरकार के फैसले पर भाजपा का क्या रुख है?

प्रदेश भाजपा को मंगलवार को भेजी गई चिट्ठी में आप ने चुनौती दी है कि इस मामले में भाजपा को अपनी रहस्यमयी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

'जनता से झूठ बोल रहे हैं हर्षवर्धन'

aam aadmi party letter war on bjp delhi

आप का कहना है कि 14 फरवरी को इस्तीफा देते समय दिल्ली सरकार ने सिफारिश की थी कि विधानसभा भंग कर जल्द चुनाव कराए जाएं।

लेकिन केंद्र सरकार के इशारे पर विधानसभा को निलंबित कर दिया गया। इसकी वजह बताई जा रही है कि उपराज्यपाल दिल्ली में नई सरकार के गठन की संभावना तलाश रहे हैं।

आप का आरोप है कि इस मुद्दे पर बात करने की जगह भाजपा दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही है। आप ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता डॉ. हर्षवर्धन रोजाना झूठ बोलकर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा से सवाल करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने भाजपा से किए सवाल

aam aadmi party letter war on bjp delhi

-क्या भाजपा दिल्ली विधानसभा को भंग कराने और लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में है?
-यदि हां, तो पार्टी के नेता इसका जवाब देने से क्यों डर रहे हैं?

-जब कोई पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है तो भाजपा विधानसभा को भंग करने की मांग क्यों नहीं कर रही है?
-कहीं ऐसा तो नहीं कि भाजपा लोकसभा चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद वह खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने की कोशिश करेगी?

-भाजपा कांग्रेस का समर्थन लेकर सरकार बनाने से क्यों हिचक रही है, वह भी तब जब विधानसभा में दोनों पार्टियों के विधायक एक सुर में बोल चुके हैं?
-भाजपा बिजली के बिल पर दिल्लीवासियों को मिली राहत खत्म करने की केंद्र सरकार की कोशिश का विरोध क्यों नहीं कर रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed