फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party leader rakhi birla got ticket from north west delhi

राखी बिड़लान को टिकट, AAP में बगावत!

Thu, 20 Mar 2014 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Mar 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party leader rakhi birla got ticket from north west delhi

आम आदमी पार्टी ने उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय सीट से केजरीवाल सरकार की पूर्व मंत्री राखी बिडलान को टिकट देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


अब इस आरक्षित सीट पर राखी का मुकाबला भाजपा के उदित राज और कांग्रेस की कृष्णा तीरथ से होगा। वहीं, राखी को टिकट देकर पार्टी ने किसी विधायक को टिकट नहीं देने के अपने फैसले से पलटी मारी है।

इस बाबत पार्टी का कहना है कि आखिरी वक्त में घोषित प्रत्याशी का टिकट कटने के बाद ज्यादा विकल्प नहीं बचा था। लिहाजा पार्टी ने मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

राखी ने की थी सात लाख की डिमांड!

aam aadmi party leader rakhi birla got ticket from north west delhi

इससे पहले बुधवार सुबह पार्टी का टिकट लौटाने वाले महेंद्र सिंह ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल से राखी की शिकायत की।

मुलाकात के बाद महेंद्र ने बताया कि उन्होंने केजरीवाल से साफ कर दिया है कि राखी को टिकट नहीं दिया जाए। अगर पार्टी राखी को टिकट देती है तो वह उसका समर्थन नहीं करेंगे।

महेंद्र ने बताया कि केजरीवाल ने उनकी बातें गौर से सुनी और बनारस चलने की बात कही।

तो बेवजह कुर्बान हो गए बिन्नी!

aam aadmi party leader rakhi birla got ticket from north west delhi

महेंद्र ने मंगलवार को राखी पर असहयोग करने और सात लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए टिकट वापस करने की बात कही थी।

उधर, महेंद्र के ऐतराज और किसी विधायक को टिकट न देने के अपने ऐलान को दरकिनार करते हुए पार्टी ने दोपहर तक राखी बिडलान के नाम पर मुहर लगा दी।

बताते चलें कि लक्ष्मी नगर के विधायक विनोद कुमार बिन्नी के बगावती तेवर अपनाने पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधायक को टिकट न देने का ऐलान किया था। बाद में बिन्नी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed