फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party leader dileep pandey arrested

दंगा फैलाने के आरोप में AAP नेता गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2014 01:05 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party leader dileep pandey arrested

दिल्ली की जामिया नगर पुलिस ने शुक्रवार शाम आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय समेत तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोप है कि दिलीप ने जामिया नगर इलाके में भड़काऊ पोस्टर लगाए थे। जबकि पार्टी का कहना है कि पोस्टर किसी दूसरे शख्स ने लगाया है। इसमें दिलीप का कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन


सूचना पाकर पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह व मनीष सिसौदिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन पर पहुंचे। अभी तक सभी नेता मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायकों के खिलाफ लगाए थे भड़काऊ पोस्टर

aam aadmi party leader dileep pandey arrested

पुलिस के मुताबिक, जामिया नगर इलाके में कांग्रेस का तीन नेताओं के नाम लिखे पोस्टर जामिया नगर इलाके में चिपकाए थे। इसमें भड़काऊ बातें लिखी थी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दिलीप पांडेय, जावेद व राजकुमार को भड़काऊ भाषण देने, दंगा फैलाने समेत कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी पी करूणाकरन ने इसकी पुष्टि की।

उधर, पार्टी की मीडिया सेल से जुड़े संजय सिंह का कहना है कि पोस्टर लगाने में दिलीप पांडेय का कोई हाथ नहीं है। इसे अमानउल्ला नामक व्यक्ति ने लगाया था।

'पुलिस फंसा रही है AAP नेता को'

aam aadmi party leader dileep pandey arrested

संजय सिंह ने कहा कि अमानउल्ला पुलिस को लिखित में देने को तैयार है। फिर भी, पुलिस जानबूझकर दिलीप को फंसाने की कोशिश कर रही है।

इस बीच सूचना पाकर मौके पर आप के कार्यकर्ताओं के साथ कई नेता भी पहुंच गए। फिलहाल थाने में हंगामा जारी है।

आप के नेता व कार्यकर्ता दिलीप पांडे को बचाने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed