{"_id":"66b2262ba99c4696e50448eb","slug":"aam-aadmi-party-expressed-objection-to-central-government-for-not-calling-all-party-meeting-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'आप' ने सर्व दलीय बैठक में न बुलाने पर जताई आपत्ति, कहा- इससे दिखती है केंद्र सरकार की छोटी मानसिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'आप' ने सर्व दलीय बैठक में न बुलाने पर जताई आपत्ति, कहा- इससे दिखती है केंद्र सरकार की छोटी मानसिकता
Tue, 06 Aug 2024 07:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 06 Aug 2024 07:03 PM IST
सार
राष्ट्रीय सुरक्षा मामले पर केंद्र सरकार सर्व दलीय बैठक की। इस बैठक में आम आदमी पार्टी को न बुलाने पर आप नेता संजय सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, 'सर्व दलीय बैठक में आम आदमी पार्टी को न बुलाना सरकार की छोटी मानसिकता को दिखाया है।'
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : X/AAP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा मामले पर हुई सर्व दलीय बैठक में नहीं बुलाए जाने पर आम आदमी पार्टी ने सख्त आपत्ति जताई है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह केंद्र सरकार की छोटी मानसिकता को दिखाता है। आम आदमी पार्टी के लोकसभा में तीन व राज्यसभा में 10 सांसद हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को सबको साथ लेकर चलना होता है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने कहा, 'हमारी प्रधानमंत्री को सलाह है कि आप इतने छोटे मन से देश के राष्ट्रीय सुरक्षा के मसलों का समाधान नहीं कर सकते। जब राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला होता है तो वह इस बात पर निर्भर नहीं कर सकता है कि प्रधानमंत्री किस पार्टी से खुश हैं या किस पार्टी से नाराज हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के मसलों पर तो प्रधानमंत्री को सबको लेकर चलना होता है।'
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला इस पर निर्भर नहीं करता कि प्रधानमंत्री किस से खुश हैं या नाराज हैं। इस महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक में 13 सांसदों वाली राष्ट्रीय पार्टी आम आदमी पार्टी को न बुलाना सरकार की छोटी मानसिकता को दिखाया है।'
विज्ञापन