फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party Chanda campaign launches, Arvind kejriwal comments on pm modi

आप का चंदा अभियान लांच, मोदी पर कसा तंज- '4 फाइलें जांच को मिल जाए तो भिजवा दूंगा जेल'  

Tue, 16 Oct 2018 05:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party Chanda campaign launches, Arvind kejriwal comments on pm modi

दिल्ली सरकार को फंसाने के लिए केंद्र की जांच टीम उनके दफ्तर से करीब 400 फाइलें उठा ले गई। छह माह तक जांच चली, लेकिन कुछ नहीं मिला। इससे साबित होता है कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली सरकार को क्लीन चिट दे दी है। केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए चुनौती दी कि वह अपने चार फाइलें चार दिन के लिए दें दे तो उन्हें जिंदगी भर के लिए जेल भेजवा दूंगा। मुख्यमंत्री ने यह बात सोमवार को तालकटोरा स्टेडियम में आप का दान, राष्ट्र का निर्माण अभियान की लांचिंग के मौके पर कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार देश की कट्टर इमानदार पार्टी है। कांग्रेस व भाजपा की सरकारें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर जो काम बीते 70 सालों में नहीं कर पाईं वह हमने तीन सालों में कर दिखाया। इसकी तारीफ देश व दुनिया में हो रही है। आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार की जांच के लिए तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की कमेटी प्रधानमंत्री ने गठित की थी। कमेटी करीब 400 फाइलें उठा ले गई लेकिन कोई घोटाला नहीं पकड़ा गया। अगर हमें केंद्र अपनी चार फाइलें चार दिन के लिए मिल जाए या राफेल डील की फाइल ही मिल जाए तो उन्हें जिंदगी भर के लिए जेल भिजवा दूंगा।      
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि उनके यहां सीबीआई से छापेमारी कराई गई। फिर, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को भी निशाना बनाया गया। अब कैलाश गहलोत को परेशान किया जा रहा है। उन्हाेंने तंज कसा कि अगला नंबर गोपाल राय का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि शान से भाजपा व कांग्रेस वालों से पूछें कि उनकी शासित राज्यों में सरकार ने क्या किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल की अपील   

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपील की है कि कार्यकर्ता फिर उनकी पार्टी को चंदा दें ताकि राष्ट्र निर्माण के काम में आगे बढ़ा जा सके। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली का चंदा लेने का मॉडल नजीर बनेगा। हमने ठेकेदारों से एक फीसदी भी कमीशन लिया होता तो आज पार्टी फंड में दो हजार करोड़ से ज्यादा रकम होती। लेकिन ऐसा करते तो दिल्ली में स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लिनिक नहीं बनते। उनकी सरकार कट्टर ईमानदार सरकार है।      

केजरीवाल का पूरा परिवार देगा चंदा
केजरीवाल ने बताया कि वह खुद हर महीने 11 हजार रुपये पार्टी को चंदा देंगे। उनकी पत्नी पांच हजार रुपये, पिता 500 रुपये एवं बेटी भी चंदा देगी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता 100 रुपये एवं उससे अधिक चंदा दें। साथ ही वह पांच अन्य लोगों से भी चंदा दिलवाने में मदद करें। इसके लिए 9871010101 नंबर हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। जिस पर मिस कॉल देकर चंदे के लिए संपर्क किया जा सकता है।      

संजय सिंह देंगे 21 हजार रुपये महीना
सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने आवश्यकता के बाद चंदा लेने से इनकार कर दिया। वह राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें वेतन मिलता है इसमें से वह 21 हजार रुपये प्रतिमाह पार्टी को चंदा देंगे। इसके अलावा वह अपने माता-पिता से भी पार्टी को चंदा दिलवाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed