फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party and arvind kerjiwal losing position

केजरी और AAP के सामने वजूद का संकट

Sat, 19 Jul 2014 07:54 AM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party and arvind kerjiwal losing position

आम आदमी पार्टी का गढ़ दिल्ली ही अब उससे दूर है। यह पार्टी अब अपनी ही जमीन पर पकड़ बनाने के लिए जूझ रही है।

विज्ञापन


अपने नेताओं की टोली और विधायकों को दूसरी पार्टियों के प्रलोभन से बचाने के साथ पार्टी के भविष्य पर सवाल उठाने वालों से जूझने में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। केजरीवाल अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने और पार्टी को पुनर्जीवित करने की मुश्किल लड़ाई में फंसे हैं।

जिन लोगों ने अरविंद को रक्षक और दिल्ली के भविष्य की तरह पेश किया था वही अब उनसे दूर होते जा रहे हैं। खास कर दिल्ली के मध्य और निम्न मध्य वर्ग के लोग। आम आदमी के लिए ये परेशानी पैदा करने वाले संकेत हैं।

विज्ञापन

केजरीवाल के वोटरों ने ये क्या किया?

aam aadmi party and arvind kerjiwal losing position

केजरीवाल के वोटर ही अब उन्हें लापता करार दे रहे हैं। नई दिल्ली के वोटरों ने तो उन्हें लापता घोषित कर खोजने वाले को ईनाम देने की घोषणा कर डाली है।

हालांकि अपने 49 दिन के शासन के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ने की वजह से गरीबों और निम्न आय वर्ग के लोगों में उनका समर्थन मजबूत बना हुआ है। एक स्थानीय आरडब्ल्यूए सदस्य ने कहा, यह बड़े दुख की बात है कि केजरीवाल का समर्थन करने वाले नई दिल्ली और दूसरे विधानसभा क्षेत्र के लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने न सिर्फ वाराणसी में चुनाव लड़ कर लोगों का सिर नीचा किया है बल्कि अब वह परिदृश्य से पूरी तरह गायब भी हो चुके हैं। बहरहाल, केजरीवाल से संपर्क करने की पिछले तीन दिन की कोशिश बेकार साबित हुई है। उन्हें लगातार फोन किए गए लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

शुरू होगी सिसो‌दिया की खोज?

aam aadmi party and arvind kerjiwal losing position

लोकसभा में आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन की वजह से केजरीवाल अब एक कमजोर और राजनीतिक हाशिये पर धकेल दिए गए शख्स में तब्दील हो गए हैं।

ऐसा लगता है कि उनकी निजी ‘राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा’ ने आम आदमी पार्टी को काफी चोट पहुंचाई है। पार्टी में अब फूट दिखाई पड़ी है और वह राजनीतिक तौर पर किनारे हो गई है। कई प्रमुख चेहरे निराश और हताश होकर पार्टी छोड़ चुके हैं।

अब तो खुद केजरीवाल और उनके नजदीकी सहयोगी मनीष सिसोदिया ही अपने अहंकार और अकड़ की वजह से ‘आम आदमी’ के गुस्से का निशाना बन रहे हैं। अब तो पूर्वी दिल्ली में सिसोदिया को खोजते पोस्टरों के सामने आने की संभावना पैदा हो गई है। साफ है कि एक समय में सिसोदिया के समर्थक रहे लोगों का अब उनसे मोहभंग हो रहा है।

विज्ञापन

केजरीवाल को ले डूबी ये जल्दबाजी?

aam aadmi party and arvind kerjiwal losing position

राजनीतिक गर्मागर्मी में मुख्यमंत्री पद छोड़ने की जल्दबाजी केजरीवाल को अब भी परेशान कर रही है लेकिन लगता है उन्होंने इससे कोई सबक नहीं लिया है। दरअसल यह कहा जा रहा है कि सिसोदिया के जरूरत से ज्यादा वर्चस्ववादी स्वभाव ने पार्टी के अंदर और बाहर कइयों को नाराज कर दिया है।

भले ही आम आदमी पार्टी इससे इनकार करे लेकिन अब यह कोई रहस्य नहीं रहा कि केजरीवाल और उनके नजदीकी सहयोगी ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए सौदेबाजी की है। आम आदमी पार्टी चाहती है कि वह सरकार बनाए और कांग्रेस उसका समर्थन करे।

सबसे ज्यादा भ्रम पैदा करने वाली चीज अरविंद केजरीवाल के रुख में पल-पल दिख रहा बदलाव है। एक दफा वह दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर को अच्छा व्यक्ति करार देते हैं और फिर अगले ही पल उन पर गलत काम करने का आरोप लगा देते हैं।

AAP के लिए मुसीबत है ये स्थिति

aam aadmi party and arvind kerjiwal losing position

आम आदमी के ही एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का लगातार राष्ट्रपति शासन में रहना पार्टी के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। उसे अब अपने नेताओं को साथ रखना मुश्किल हो रहा है।

आप चाहती है कि दिल्ली में जल्दी ही नए चुनाव हो जाएं या फिर कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली जाए। लेकिन दोनों चीजें संभव नहीं हो पा रही हैं और हर गुजरते दिन के साथ आप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अगले कुछ महीनों में हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

केजरीवाल और आप को यह फैसला करना पड़ेगा कि इसमें कूद पड़ें या फिर खुद को दिल्ली में चुनाव लड़ने तक सीमित रखें। या फिर अपने विस्तार का सही मौका देख कर आगे बढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed