फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAI President Said Hindon Airport work completed, air service will start as soon

हिंडन का काम पूरा, उड़ानों के स्लॉट का मसला हल होते ही शुरू होगी हवाई सेवा: एएआई अध्यक्ष

Fri, 30 Aug 2019 02:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Aug 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
AAI President Said Hindon Airport work completed, air service will start as soon
Hindon airport - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को दूसरे हवाई अड्डा की सौगात मिलने में देरी की वजह भारतीय वायुसेना और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को चलाने वाली कंपनी जीएमआर का कुछ मसला है। इसे सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। जैसे ही यह सुलझ जाएगा, हिंडन से उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस हवाई अड्डे की औपचारिक शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते जून में ही कर दी थी।

विज्ञापन


भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे को चलाने वाली कंपनी जीएमआर और भारतीय वायुसेना के बीच कुछ उड़ानों के स्लॉट को लेकर मसला है। इसे सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। एक-आध महीने में यह सुलझ जाएगा, उसके बाद वहां से उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिंडन हवाई अड्डे को उड़ान योजना के तहत बनाया गया है। हिंडन से  इंडिगो एयरलाइन, हेरिटेज एविएशन, गोड़ावत एयरलाइन और टर्बो एयरलाइंस को उड़ान भरने की इजाजत मिली है। इस हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू हो जाने के बाद सबसे ज्यादा फायदा गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर के नागरिकों को मिलेगा, जो अभी तक हवाई जहाज में चढ़ने के लिए दिल्ली जाते हैं। वहां से पिथौड़ागढ़ (उत्तराखंड), नासिक (महाराष्ट्र), कन्नूर (केरल) फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) हुबली (कर्नाटक) शिमला (हिमाचल प्रदेश), कालाबुर्गी (कर्नाटक) और गुजरात के जामनगर के लिए उड़ान शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवर के लिए सब काम समय पर
उन्होंने बताया कि जेवर हवाई अड्डे के लिए सभी काम समय पर हो रहा है। अभी उसके लिए बोली आमंत्रित करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ फर्मों ने बोली डालने से पहले कुछ मसलों पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें इसका स्पष्टीकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार को बोली प्राप्त हो जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed