फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aadhar card will have to be shown if you want to perform in Lutyens Zone

Delhi News: लुटियन जोन में प्रदर्शन करना है तो दिखाना होगा आधार कार्ड, एक घंटा पहले पुलिस को देनी होगी प्रदर्शनकारियों की सूची

Sun, 26 Jun 2022 06:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Jun 2022 06:24 AM IST
सार

नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमरुथा गुगुलोथ ने आदेश दिया है कि नई दिल्ली के लुटियन जोन में प्रदर्शन के लिए लोगों को आधार कार्ड समेत अन्य पहचान पत्र साथ लाने होंगे। कम से कम एक घंटा पहले पुलिस को प्रदर्शनकारियों की सूची देनी होगी। इसके बाद ही प्रदर्शन की अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन
Aadhar card will have to be shown if you want to perform in Lutyens Zone
Lutyens Delhi

विस्तार

नई दिल्ली के लुटियन जोन में प्रदर्शन के लिए अब लोगों को आधार कार्ड समेत अन्य पहचान पत्र साथ लाने होंगे। इसके बाद ही प्रदर्शन की अनुमति मिलेगी। असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह कवायद की जा रही है। इसके अलावा प्रदर्शन स्थल के एंट्री प्वाइंट पर ही प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी की जाएगी। नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमरुथा गुगुलोथ ने हाल ही में हुई एक बैठक में यह आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयोजक जब प्रदर्शन की अनुमति लेने आएगा तो उसे कम से कम एक घंटा पहले प्रदर्शनकारियों की सूची देनी होगी। चार वॉलंटियरों के नाम भी बताने होंगे, जो प्रदर्शन वाले गेटों पर खड़े होंगे और बताएंगे कि वह उनके प्रदर्शनकारी हैं। वॉलंटियर के बताने के बाद ही प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर सकेंगे। एंट्री प्वाइंट पर ही आधार कार्ड और आईडी प्रूफ दिखाना होगा। यदि किसी के पास यह दस्तावेज नहीं होंगे तो उन्हें प्रदर्शन में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


आसान होगी असामाजिक तत्वों की पहचान
पुलिस के इस कदम से प्रदर्शन में ज्यादा प्रदर्शनकारियों को शामिल होने से रोका जा सकेगा। पुलिस ने जितने प्रदर्शनकारियों की अनुमति दी है उतने ही प्रदर्शन में शामिल हो सकेंगे। इससे ज्यादा भीड़ नहीं हो सकेगी। साथ ही, प्रदर्शन में शामिल असामाजिक तत्व व बदमाशों को रोका जा सकेगा। अब प्रदर्शन में शरारती तत्व शामिल हो जाते हैं तो पुलिस की इस नई कवायद से इन लोगों की पहचान करना आसान हो जाएगा। अगर प्रदर्शन के दौरान कोई भड़काऊ देता है और उससे दंगे भड़क जाते हैं तो पुलिस के इस नए कदम से आरोपी की पहचान करना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed