Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aadhaar and bank account are not mandatory for admission in any class

Delhi NCR News: आधार और बैंक खाता किसी भी कक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
-आधार या बैंक खाता न दिखाने पर स्कूल कर रहे दाखिले से इन्कार
विज्ञापन

-नॉन प्लान दाखिले के तहत छात्रों को आवंटित किए गए हैं स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नॉन प्लान दाखिले के तहत प्रवेश के लिए आधार कार्ड व बैंक खाता अनिवार्य नहीं है। इसके न होने पर स्कूल दाखिले से इन्कार नहीं कर सकते हैं। शिक्षा निदेशालय को शिकायत मिली थी कि आधार कार्ड और बैंक खाता न होने के कारण छात्रों के दाखिले नहीं हो रहे हैं। निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया है कि नॉन प्लान दाखिले के विभिन्न चरणों के दौरान जिन छात्रों को स्कूल आवंटित किए गए हैं उनके दाखिले की प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी कर ली जाए। सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक नॉन प्लान दाखिले की प्रक्रिया 31 अगस्त को पूरी हुई है। लेकिन कई छात्र, अभिभावक जो आवंटित विद्यालयों में संबंधित दस्तावेज जमा करके अपना प्रवेश सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं, वे शिक्षा निदेशालय के कार्यालय में संपर्क कर रहे हैं। वहीं शिक्षा निदेशालय के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया है कि कुछ विद्यालय प्रमुख दाखिले के समय छात्रों का आधार या बैंक खाता न दिखाने या पंजीकरण फॉर्म में किसी छोटी सी विसंगति के कारण छात्रों को प्रवेश देने से इन्कार कर रहे हैं।


ऐसे में निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न योजनाओं की राशि के वितरण के लिए आधार और बैंक खाता आवश्यक है, लेकिन ये किसी भी कक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य नहीं हैं। निदेशालय ने सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे पूर्व-प्राथमिक से लेकर नौंवी व ग्यारहवीं कक्षाओं में छात्रों के प्रवेश के लिए निर्देशों का पालन करें। जिन्हें स्कूल आवंटित किए गए हैं उनके दाखिले 15 सितंबर तक पूरे करने को कहा गया है। कक्षा आठ तक के बच्चों को पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आयु के अनुसार उपयुक्त कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी छात्र को इस आधार पर प्रवेश से वंचित नहीं किया जाना चाहिए कि उसके पास आधार या बैंक खाता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed