{"_id":"5c6da5d6bdec224a3d3fecfe","slug":"aaam-aadmi-party-will-start-movement-to-grant-full-statehood-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए आप शुरू करेगी आंदोलन, टीम का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए आप शुरू करेगी आंदोलन, टीम का गठन
Thu, 21 Feb 2019 12:39 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के प्रस्तावित आंदोलन को धार देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने युवाओं की टीमों का गठन किया है। छात्र युवा संघर्ष समिति के सदस्यों से बनी टीमों को जेएनयू, दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के छात्रों तक आंदोलन को पहुंचाने का जिम्मा दिया गया है।
गोपाल राय ने बताया कि छात्र युवा संघर्ष समिति की आंदोलन में अहम भूमिका रहेगी। इसकी टीमों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह दिल्ली के युवाओं व छात्रों के बीच आंदोलन का विस्तार करना है। साथ ही युवाओं को आंदोलन से जोड़ने का जिम्मा भी टीमों के पास है। गोपाल राय के मुताबिक, आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए बृहस्पतिवार को आप अपने सभी निगम पार्षदों के बैठक करेगी। इस दौरान पार्षदों के जरिये दिल्लीवालों की नब्ज टटोलने की पार्टी कोशिश करेगी।
सात जोनल स्तर भी
इस बारे में दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बुधवार को सीवाईएसएस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एक राज्य स्तर की टीम के साथ 7 जोनल स्तर की टीमों नार्थ जॉन, वेस्ट जोन, कालाकाजी जोन, दक्षिणी जोन, पूर्वी जोन, केंद्रीय जोन, आउटर जोन के गठन का फैसला लिया गया। जोनल टीमें राज्य स्तरीय टीम के नीचे काम करेंगी। वहीं, विश्व विद्यालय स्तर पर काम करने वाली टीमों के बीच समन्वय के लिए एक अलग से टीम बनाई गई है। इस टीम के नीचे जामिया मिलिया विश्वविद्यालय व दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों की टीमें काम करेंगी।
विज्ञापन
गोपाल राय भाजपा से किया सवाल :
- क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा के दिल्ली के नेताओं को पूर्ण राज्य के मुद्दे पर पीछे बैठने के लिए कहा है?
- क्या यह सत्य नहीं है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए भाजपा के संस्थापक लाल कृष्ण आडवाणी ने संसद में प्रस्ताव रखा था?
- क्या भाजपा के लोग यह मानते हैं कि लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा रखा गया प्रस्ताव गलत था?
-क्या भाजपा ने अपने पिछले चुनावी घोषणा पत्रों में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा नहीं किया था?