{"_id":"6a16e723bbd045f6dd04a775","slug":"a-youth-was-shot-dead-in-khajuri-khas-in-north-east-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-138214-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
स्कूटी सवार बदमाशों ने बरसाईं दर्जनभर गोलियां, रंजिश में वारदात की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मंगलवार देर रात 23 वर्षीय राजा मेवाती उर्फ अक्की उर्फ आकिब की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार बदमाशों ने उस पर दर्जनभर से अधिक गोलियां चलाईं, जिनमें कई गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आकिब के खिलाफ विभिन्न थानों में पांच आपराधिक मामले दर्ज थे।
पुलिस को आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि दो स्कूटी सवार हमलावरों ने हमला किया। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम खजूरी खास के एफ-ब्लॉक, गली नंबर-8 पहुंची, जहां युवक मृत मिला। आकिब अपने परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहता था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में दो बड़े भाई हैं। आकिब की हरकतों की वजह से भाइयों ने उससे मिलना-जुलना काफी समय पहले बंद कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।