फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A youth shot in a fight in Delhi s Ranjit Nagar area at gym

बदला लेने जब पहुंचा प्रेमी: जिम में प्रेमिका की एक युवक से हो गई थी कहासुनी, गुस्साए आशिक ने लड़के पर दागी गोली

Fri, 08 Jul 2022 10:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Jul 2022 10:46 PM IST
सार

आरोपी युवक की पहचान शादीपुर गांव निवासी एकांश के रूप में हुई है। पुलिस को छह जुलाई की रात रंजीत नगर स्थित एक जिम में युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली थी। गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A youth shot in a fight in Delhi s Ranjit Nagar area at gym
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में जिम में युवती से कहासुनी करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवती के प्रेमी ने बुधवार को जिम में आकर युवक को गोली मार दी। घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती करने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

आरोपी युवक की पहचान शादीपुर गांव निवासी एकांश के रूप में हुई है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि छह जुलाई की रात रंजीत नगर स्थित एक जिम में युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हरसनम जोत सिंह को पास के अस्पातल में भर्ती कराया। उसके पेट में गोली लगी थी। घायल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने रंजीत सिंह के बयान पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि हरसनम जोत पर एकांश ने गोली चलाई। एकांश की प्रेमिका जिम में आती है। कुछ दिन पहले एकांश की प्रेमिका और हरसनम जोत के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी को शादीपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि प्रेमिका से कहासुनी का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने आरोपी को पिस्टल का इंतजाम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed