{"_id":"69f0d51db7a1d64ab90689fa","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-for-robbery-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134260-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लूट के लिए चाकू मारकर ले ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लूट के लिए चाकू मारकर ले ली युवक की जान
विज्ञापन
-बाहरी-उत्तरी दिल्ली नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुई वारदात, युवक का शव खून से लथपथ हालत में भोरगढ़ फेस-2 स्थित काली माता मंदिर के पास पड़ा मिला
-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शुरुआती जांच के बाद पुलिस को आशंका लूटपाट के लिए की गई युवक की हत्या, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में चाकू से वारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मयंक (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने मयक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। हत्या का केस कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही कि लूटपाट के लिए उसकी हत्या हुई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि सोमवार देर रात उनकी टीम को सूचना मिली कि एफ-ब्लॉक, भोरगढ़ में एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में मृतक की पहचान मयंक के रूप में हुई। मयंक परिवार के साथ चौहान वाली गली, गांव भोरगढ़ में रहता था। इसके परिवार में पिता सतीश के अलावा अन्य सदस्य हैं। वारदात के समय मयंक काम से लौट रहा था। इस बीच अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू के कई वार किए। पुलिस को मृतक के पास से उसका सामान भी गायब मिला है। इस आधार पर आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट के लिए उसकी हत्या हुई। पुलिस तमाम दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है।