{"_id":"69dfb6b50d52b18b5e085622","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-for-refusing-to-give-him-a-matchbox-four-people-including-a-minor-were-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132479-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: माचिस न देने पर युवक की चाकू से ले ली थी जान, नाबालिग समेत चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: माचिस न देने पर युवक की चाकू से ले ली थी जान, नाबालिग समेत चार पकड़े
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में 23 मार्च को हुई थी वारदात, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की, सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान
-वारदात वाले दिन आरोपियों ने नशे की हालत में वहां से गुजर रहे अकील अहमद से मांगा था माचिस, मना करने पर हमला कर उतार दिया था मौत के घाट, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में 23 मार्च को माचिस देने से इन्कार करने पर एक युवक की चाकू से वारकर कर हत्या कर दी गई थी। हत्या की इस गुत्थी से पर्दा उठाकर पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरेापियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।
आरेापियों की पहचान इमरान उर्फ चिकना (19), फैजान उर्फ काला (23), साहिल उर्फ जाकिर उर्फ बोना (20) और 17 साल के नाबालिग के रूप में हुई है। 23 मार्च को इन लोगों ने वेलकम निवासी अकील अहमद (39) की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उसका शव जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास से बरामद हुआ था। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 23 मार्च की सुबह जाफराबाद मेट्रो स्टेशन से एक युवक का शव खून से लथपथ बरामद हुआ। बाद में मृतक की पहचान जनता कॉलोनी, वेलकम निवासी अकील अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। इसके अलावा लोकल इंटेलिजेंस की भी मदद ली गई। छानबीन में पता चला कि वारदात में इमरान चिकना और फैजान काला व अन्य लड़कों का हाथ है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इस बीच उनके ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई।
विज्ञापन
मंगलवार को टीम ने एक-एक कर चार आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अकील की हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन यह लोग नशे में वहां से गुजर रहे थे। इन लोगों ने रास्ते में जा रहे अकील से माचिस मांगा। मना करने पर उस पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।