फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was attacked with a paper cutter for refusing to make a video

Delhi NCR News: वीडियो बनाने से मना करने पर युवक पर पेपर कटर से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
- डाबड़ी इलाके की घटना, दोस्त को बुलाकर आरोपी युवक ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में वीडियो बनाने से मना करने पर एक युवक पर पेपर कटर से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक को उसके दोस्तों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हमलावर अपने दोस्त के साथ बाइक से भाग गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक संजीव कुमार राजापुरी स्थित एक कंपनी के स्टोर में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर की रात वह स्टोर बंद कर अपने दोस्तों के साथ पास की पान की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान उसने एक युवक को उन लोगों का वीडियो बनाते हुए देखा। उनके एक दोस्त ने युवक से वीडियो बनाने का कारण पूछा। इस पर युवक गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन

उन लोगों ने युवक को गाली गलौज करने से मना किया तो उसने फोन कर एक साथी को मौके पर बुला लिया। उसका साथी बाइक से वहां पहुंचा। उसके आते ही वीडियो बना रहा युवक संजीव के दोस्त विकास के साथ हाथापाई करने लगा। संजीव झगड़ा में बीच बचाव करने लगे, तभी बाइक से आए युवक ने बैग से पेपर कटर निकाल लिया और संजीव पर हमला कर घायल कर दिया। पेपर कटर लगने से उनके पेट और हाथ में चोट लगी। उनके दोस्त संजीव को संभालने लगे, तभी दोनों आरोपी बाइक से वहां से भाग गए। दोस्तों ने घायल संजीव को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed