फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man strangled his wife and went to Welcome police station, and was arrested.

Delhi NCR News: पत्नी की गला घोंटकर युवक पहुंचा वेलकम थाने, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम स्थित जनता मजदूर कॉलोनी की वारदात, तीन साल पहले दीपक ने हिना से किया था प्रेम विवाद, अब दोनों एक दूसरे पर करते थे शक
विज्ञापन

-लड़की के परिजनों का आरोप दीपक लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का बनाता था दबाव, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज, आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
-पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिवार को सौंपा, परिवार के आरोपों की पुलिस कर रही पड़ताल, परिवार ने इंसाफ की लगाई गुहार, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में बुधवार तड़के एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंट दिया। वारदात के बाद आरोपी खुद ही वेलकम थाने पहुंचा और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने फौरन उसे हिरासत में लिया और घर लेकर गई। जनता कॉलोनी की पहली मंजिल पर आरोपी की पत्नी की लाश पड़ी मिली। मृतका की शिनाख्त हिना खान (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पति दीपक (28) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि शादी के बाद से दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर शक करते थे, इसको लेकर दोनों के बीच झगड़े होते थे। वहीं हिना के परिजनों का आरोप है कि परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने वाला दीपक उनकी बेटी पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। बेटी जब इसके लिए तैयार नहीं हुई तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद हिना का शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वेलकम थाना पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। परिजनों ने प्रताड़ना के भी आरोप लगाया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि दीपक व हिना इंदिरा वाली गली नंबर-10 में किराए के मकान में पहली मंजिल पर रहते थे। दीपक सीलमपुर इलाके में पूरी सब्जी बेचता था। वहीं हिना का परिवार भी इसी गली में रहता था। दोनों के बीच प्यार हुआ। करीब तीन साल पहले दीपक व हिना ने दोनों परिवारों की मर्जी के बिना प्रेम विवाह कर लिया। शुरुआत में सब कुछ ठीक चला। इसके बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे। हिना के परिजनों ने शुरुआत में दाेनों से दूरी बनाई थी, बाद में वह मिलने लगे थे। परिवार दोनों को प्यार से रहने के लिए समझाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article