फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man stabbed a woman in a consensual relationship after she refused to consume drugs.

Delhi NCR News: नशा करने से मना करने पर युवक ने सहमति संबंध में रह रही महिला को चाकू मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
अलीपुर इलाके की घटना, महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

-पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में नशा करने से मना करने पर एक युवक ने सहमति संबंध में रहने वाली महिला पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़िता की पहचान नेहा मिश्रा के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक नेहा मिश्रा बख्तावरपुर के तिग्गीपुर गांव में अपनी पांच साल की बेटी और संतोष नाम के युवक के साथ सहमति संबंध में रहती हैं। वह कोठियों में सफाई काम करती है। अलीपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में नेहा ने बताया कि उसकी 2018 में ललित नाम युवक से शादी हुई थी। वह बुराड़ी में रहने वाले संतोष की गाड़ी चलाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात संतोष से हुई। संतोष से मिलने जुलने पर उसकी पति से अनबन होने लगी। साढ़े चार साल पहले पति उसे छोड़कर लखनऊ जाकर टैक्सी चलाने लगा। उसके बाद से वह संतोष के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। संतोष पहले से शादीशुदा था। संतोष बुराड़ी में पत्नी और दो बेटे के साथ रहता था। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि पिछले सात महीने में संतोष शराब पीने लगा था। होली वाले दिन झगड़ा के दौरान वह अपनी पहली पत्नी के साथ रहने की धमकी देने लगा। नेहा का आरोप है कि 17 मार्च की शाम संतोष ने घर में बैठकर काफी शराब पी जब उसने मना किया तो आरोपी ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article