{"_id":"5ad80ecf4f1c1b5c098b5512","slug":"a-young-man-raped-with-six-year-old-girl-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खंडहर पड़े मकान के अंदर से आ रहीं थीं आवाजें, लोगों ने दरवाजा खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडहर पड़े मकान के अंदर से आ रहीं थीं आवाजें, लोगों ने दरवाजा खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 19 Apr 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडहर हो चुके एक मकान के अंदर आवाजें सुनाई दे रहीं थीं। आवाजें सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने जब खंडहर मकान का दरवाजा खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
घटना हरियाणा के फरीदाबाद जिले की है। सारन थाना इलाके में एक नशेड़ी युवक ने छह साल की मासूम को हवस का शिकार बना लिया। मासूम की चीख सुनकर लोगों ने आरोपी को धर दबोचा। जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घटना से क्षुब्ध लोगों ने बुधवार सुबह बीके चौक पर जाम भी लगाया। पीड़ित के परिजनों के अनुसार, छह साल की मासूम मंगलवार रात के समय पड़ोस में ही स्थित किराने की दुकान से कुछ सामान लेने गई थी।
विज्ञापन
काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो बच्ची की दादी व चाचा उसकी तलाश में बाहर निकले। इसी दौरान किराना दुकान से थोड़ी दूर खंडहर हो चुके एक मकान के अंदर बच्ची के रोने चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं।

रेप पीड़ित मासूम को ले जाती एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
दूसरी ओर, बच्ची को बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत के चलते बुधवार दोपहर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वारदात के दौरान खंडहर में दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे, जो शराब पी रहे थे। वे लोगों के पहुंचने पर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस इसकी जानकारी होने से इंकार कर रही है।
लोगों ने किया हंगामा
घटना के विरोध में मंगलवार रात को स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। बुधवार सुबह नाराज लोगों ने बीके चौक पर जाम लगा दिया। जाम करीब 10-15 मिनट रहा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।

पांच घंटे चली बच्ची की सर्जरी
छह साल की बच्ची को जब लोगों ने आरोपी के चंगुल से छुड़वाया तो उसकी हालत काफी गंभीर थी। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में बीके अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक उसकी सर्जरी चली। बच्ची को काफी टांके आए हैं।
उसे आगे भी अंदरूनी सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा उसकी काउंसलिंग भी की जानी है। ये सुविधाएं बीके अस्पताल में नहीं हैं, जिसके चलते उसे यहां से सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विधायक ने बच्ची का हालचाल जाना
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नगेंद्र भड़ाना बीके अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बच्ची का हालचाल जाना। इसके बाद वे पैदल ही लोगों के साथ डीसीपी एनआईटी ऑफिस पहुंचे और वहां डीसीपी कीरत पाल से क्षेत्र में हो अवैध रूप से बिक रही शराब व नशे का सामान बेचने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की।