फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a young man murdered and then body thrown into the forest in delhi

युवक की बेरहमी से हत्या, हत्यारों ने शव के साथ दिखाई हैवानियत, जानवरों ने भी नोंचा

Wed, 14 Mar 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Mar 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
a young man murdered and then body thrown into the forest in delhi
दानिश सैफी का फाइल फोटो

रात में युवक घर से निकला था। सुबह में उसका शव जंगल में मिला। युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या की गई। हत्यारों ने शव के साथ हैवानियत दिखाई। शव को जंगल में जानवरों ने नोंच डाला। 

विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। अंबेडकर नगर में चाकू से गोदकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त दानिश सैफी (22) के रूप में हुई है। दानिश शनिवार को घर से निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह शव एसडीएम ऑफिस के पास जंगल में मिला। उसके शरीर पर चाकू के वार किए गए हैं। शव को जानवरों ने भी नोंच खाया है। पुलिस ने एम्स मोर्चरी में मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें कुछ संदिग्ध युवक भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से चंदौसी (मुरादाबाद) का दानिश यहां परिवार के साथ गली नंबर-9, आई-ब्लॉक, संगम विहार में रहता था। परिवार में पिता मो. अख्तर के अलावा मां व एक बहन है। 12वीं कक्षा तक पढ़ा दानिश छोटा-मोटा काम करता था। अक्सर दानिश दो-तीन दिन के लिए बाहर चला जाता था।

a young man murdered and then body thrown into the forest in delhi
सांकेतिक चित्र

शनिवार सुबह वह काम पर जाने की बात कर चला गया। इसके बाद नहीं लौटा। इधर, सोमवार सुबह अंबेडकर नगर पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान दानिश के रूप में हुई। कई दृष्टिकोण से पुलिस छानबीन कर रही है।

परिजन बोले, किसी से नहीं थी रंजिश
दानिश के फूफा अब्दुल लतीफ ने बताया कि दानिश परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार का कहना है कि उनके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। लतीफ ने बताया कि दानिश को गाने का शौक था। वह गाने रिकॉर्ड कर फेसबुक पर अपलोड करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed