{"_id":"6af9ba140c9bae8ef309fe92","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-passed-away-four-days-later-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3305-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सड़क हादसे में घायल युवक ने चार दिन बाद दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सड़क हादसे में घायल युवक ने चार दिन बाद दम तोड़ा
विज्ञापन
-ताहिरपुर गांव में सीएनजी पंप के सामने हुआ था हादसा, 34 वर्षीय हार्दिक कुमार की मौत
-सफदरजंग अस्पताल में 13 नवंबर को इलाज के दौरान गई जान, जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा के ताहिरपुर गांव में सड़क हादसे में घायल हुए 34 वर्षीय युवक की चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हार्दिक कुमार के रूप में हुई है। हादसा 9 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे ताहिरपुर गांव स्थित सीएनजी पंप के सामने हुआ था। पुलिस ने 13 नवंबर को युवक की मौत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने पर 9 नवंबर को पुलिस राजीव गांधी अस्पताल पहुंची थी। वहां हार्दिक का इलाज चल रहा था। गंभीर चोटें आने के कारण वह बयान देने की स्थिति में नहीं थे। उनकी मेडिकल रिपोर्ट में ताहिरपुर गांव के सीएनजी पंप के सामने सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी दर्ज थी। पुलिस ने उस समय हादसे के संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन कोई चश्मदीद नहीं मिला। इसके बाद हार्दिक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजीव गांधी अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था।