फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man died after a truck overturned in Delhi's Shahbad Dairy area

नशेड़ी चालक ने मातम में बदली आस्था: मूर्ति विसर्जन, मां के जयकारे और दर्दनाक हादसा... दो की टांग कटकर हुई अलग

Sat, 04 Oct 2025 07:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Oct 2025 07:55 AM IST
सार

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि ट्रक का चालक शराब पीकर लापरवाही से ट्रक चला रहा था। अचानक मोड़ पर ट्रक पलट गया और कई श्रद्धालु उसके नीचे दब गए।घायलों में कई की हालत नाजुक है। दो लोगों की टांग कटकर अलग हो गई।

विज्ञापन
A young man died after a truck overturned in Delhi's Shahbad Dairy area
Delhi Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में शुक्रवार शाम मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में युवक अनमोल की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को ट्रक से बाहर निकाला।

विज्ञापन

घायलों में कई की हालत नाजुक है। दो लोगों की टांग कटकर अलग हो गई। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन, एंबुलेंस और पीसीआर की मदद से करीब 16 लोगों को बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान 20 साल के अनमोल नामक युवक की मौत हो गई। 15 अन्यों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि ट्रक का चालक शराब पीकर लापरवाही से ट्रक चला रहा था। अचानक मोड़ पर ट्रक पलट गया और कई श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। खुद चालक को भी गंभीर चोट लगी हैं। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय शाहबाद डेयरी इलाके से एक ट्रक में भरकर 40 से 50 लोग खेड़ा स्थित मुनक नहर में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। विसर्जन के बाद सभी लोग उसी ट्रक में सवार होकर वापस लौट रहे थे।

इस बीच जैसे ही ट्रक रोहिणी सेक्टर-28, केवीएस स्कूल के पास पहुंचा, अचानक तेज गति से ट्रक मोड़ने के दौरान पलट गया और कई लोग जख्मी हो गए। हादसे में कई महिलाएं और बच्चे भी हताहत हुए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed