फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man shot himself while making a reel on social media and died

रील बनाने के चक्कर में खुदपर चलाई गोली, मौत: कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना, भाई बना रहा था वीडियो

Tue, 17 Mar 2026 10:43 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 17 Mar 2026 10:43 AM IST
सार

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय पवन का भाई वीडियो बना रहा था, उसे नहीं पता था कि वह खुद को ही गोली मार लेगा।

विज्ञापन
A young man shot himself while making a reel on social media and died
कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में दल्लूपुरा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में अपने चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इस वारदात के समय युवक का भाई मोबाइल पर वीडियो बना रहा था, लेकिन उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका भाई ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगा।

विज्ञापन


यह घटना दल्लूपुरा गांव में हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक ने लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया, जो उसके चचेरे भाई की बताई जा रही है। वारदात के वक्त मृतक का भाई वीडियो बना रहा था। जब युवक ने खुद को गोली मारी, तो वीडियो बना रहा भाई सकते में आ गया। उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि जो वह देख रहा है, वह हकीकत है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पवन के चचेरे भाई हिमांशु को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 16 मार्च को न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन को वसुंधरा एन्क्लेव स्थित धर्मशिला अस्पताल से युवक को गोली लगने के संबंध में जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां पवन कुमार नाम के एक व्यक्ति (उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम दल्लूपुरा) को बेहोशी की हालत में लाया गया था। उसकी छाती के बाईं ओर गोली लगी थी। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान पता चला कि यह घटना दिल्ली के दल्लूपुरा गांव में हुई थी। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने अस्पताल और घटनास्थल दोनों जगहों का मुआयना किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया। घटनास्थल पर की गई जांच और शुरुआती पूछताछ से यह बात सामने आई है कि पवन कुमार ने खुद को गोली मारी थी। उसने अपने चचेरे भाई हिमांशु की लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्तौल और 10 कारतूस जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा, हिमांशु का मोबाइल फोन भी पुलिस के कब्जे में है, जिसमें घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद बताई जा रही है। 

विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पवन अपने परिवार के साथ दल्लूपुरा गांव में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बच्चे हैं। सोमवार दिन में पवन घर पर था तभी उसका चचेरा भाई हिमांशु पिस्टल के साथ घर पर पहुंचा। पवन ने भाई से पिस्टल ली और वीडियो बनाने के लिए कहने लगा। हिमांशु ने रील बनाना शुरू कर दिया। हिमांशु जैसे-जैसे बताता रहा, वैसे-वैसे पवन करता रहा।

इस बीच पवन ने पिस्टल लोड कर अपने दिल पर सटा दी। हिमांशु ने उसे रोका लेकिन अचानक उससे खुद ही गोली चली और वह उछलकर जमीन पर गिर पड़ा। बाकी लोगों की मदद से हिमांशु अपने भाई को लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस हिमांशु से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने पिस्टल पवन को क्यों दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed