फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man committed suicide by jumping in front of train at Rajouri Garden metro station in Delhi

दर्दनाक: मेट्रो के प्लेटफार्म पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था युवक, आते ही लगाई छलांग...CCTV में कैद सुसाइड

Mon, 11 Sep 2023 09:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Sep 2023 09:46 PM IST
सार

मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही कोई दस्तावेज मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping in front of train at Rajouri Garden metro station in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी घायल शख्स को पास के अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही कोई दस्तावेज मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर 12.40 बजे एक शख्स के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही राजा गार्डन मेट्रो थाने की पुलिस स्टेशन पर पहुंची। तब तक सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी घायल शख्स को ट्रैक से बाहर निकालकर पास के अस्पताल ले जा चुके थे। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से न ही कोई सुसाइड नोट और न ही दस्तावेज मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के दौरान प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। जिसमें पता चला कि शख्स दो नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा है। ट्रेन के नजदीक आने पर उसने ट्रैक पर छलांग लगा दी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे की वजह से द्वारका से वैशाली के बीच ट्रेन का परिचालन 20 मिनट तक बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed